1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या बंगाल में TMC की रैली के दौरान स्कूल के बच्चों ने लगाए 'मोदी जिंदाबाद' के नारे?

Fact Check: क्या बंगाल में TMC की रैली के दौरान स्कूल के बच्चों ने लगाए 'मोदी जिंदाबाद' के नारे?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 02, 2025 02:43 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 02:58 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि स्कूल बस में बैठे बच्चे "मोदी जिंदाबाद" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारे लगा रहे हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : PTI

Fact Check: सोशल मीडिया पर आये दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कई गलत दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल बस में बैठे बच्चे "मोदी जिंदाबाद" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारे लगा रहे हैं, जबकि सामने से महिलाओं का एक काफिला गुजर रहा है।

इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह दृश्य तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से हाल ही में 'वोट चोरी' के विरोध में निकाली गई रैली का है। उनके मुताबिक, जब यह स्कूल बस वहां से गुजरी, तो बच्चों ने मोदी और भाजपा के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया।

हालांकि, जब इस दावे की फैक्ट चेक टीम द्वारा पड़ताल की गई, तो इसे भ्रामक पाया गया। जांच में पता चला कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2022 का एक पुराना वीडियो है। इसे 'वोट चोरी' के मौजूदा विवाद से गलत संदर्भ में जोड़ा जा रहा है, और इसका हाल की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। इसलिए, वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से निराधार और गलत है।

वायरल वीडियो को लेकर दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 27 अगस्त 2025 को इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "बंगाल में TMC के द्वारा वोट चोरी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया था, तभी वहां से गुजर रही स्कूल बस में बैठे बच्चों ने 'मोदी जी जिंदाबाद', 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे लगा दिए...जय जय श्री राम बच्चे मन के सच्चे।" पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और नीचे देखें स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक
Image Source : PTIफैक्ट चेक

वहीं, एक अन्य यूजर ने फेसबुक पर 26 अगस्त 2025 को इसी दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और नीचे देखें स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक
Image Source : PTIफैक्ट चेक

फैक्ट चेक 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसकी सत्यता की जांच की गई। इसके लिए वायरल वीडियो के एक की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जांचा गया। जांच में 'Hindustan times' की बांग्ला पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। यह वायरल वीडियो की एक तस्वीर मौजूद थी। 22 नवबंर 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सिलीगुड़ी में सामने आए एक वीडियो में स्कूल बस में बैठे छात्र तृणमूल कांग्रेस के जुलूस को देखकर "बीजेपी ज़िंदाबाद" के नारे लगाते दिखाई दिए।

जवाब में कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने "बीजेपी मुर्दाबाद" के नारे लगाए। इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीति की गहरी पैठ बच्चों के मासूम दिमाग पर नकारात्मक असर डाल रही है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने इस वीडियो को गर्व से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया। पोस्ट का लिंक और नीचे देखें स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक
Image Source : PTIफैक्ट चेक

आगे की पड़ताल में NEWJ के बांग्ली फेसबुक पेज पर 23 नवंबर 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। यहां वायरल विजुअल मौजूद था। पोस्ट का लिंक और नीचे देखें स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक
Image Source : PTIफैक्ट चेक

NEWJ ने इस वीडियो पर बंगाली में कैप्शन लिखा था। जिसका हिंदी अनुवाद है, "बच्चों के मन में भगवान बसते हैं, वे भी समझ रहे हैं कि तृणमूल राज्य को बर्बाद कर रही है।" 

पड़ताल के दौरान न्यूज़ 18 बंगाली के यूट्यूब चैनल पर 23 नवंबर 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में भी वही वायरल विज़ुअल दिखाया गया था और इसी तरह का दावा किया गया था। पोस्ट का लिंक और नीचे देखें स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक
Image Source : PTIफैक्ट चेक

पड़ताल में सामने आया कि यूजर्स 2022 के एक पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर कर रहे हैं। इसका हालिया ‘वोट चोरी’ विवाद से कोई संबंध नहीं है।

दावा

बंगाल में टीएमसी द्वारा कथित वोट चोरी के विरोध में रैली निकाली जा रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूल बस में बैठे बच्चों ने "मोदी जिंदाबाद" के नारे लगा दिए।

फैक्ट

फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ।

निष्कर्ष

पड़ताल में सामने आया कि यूजर्स 2022 के एक पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर कर रहे हैं। इसका हालिया ‘वोट चोरी’ विवाद से कोई संबंध नहीं है। (PTI) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।