Shankh Se Jude Niyam: कहीं आप भी तो इस गलत समय पर नहीं बजाते घर में शंख? जानें जरूरी नियम
Shankh Se Jude Niyam: कहीं आप भी तो इस गलत समय पर नहीं बजाते घर में शंख? जानें जरूरी नियम
Written By: Naveen Khantwal
Published : Jan 29, 2026 02:17 pm IST, Updated : Jan 29, 2026 02:17 pm IST
Image Source : Freepik
शंख हिंदू धर्म के पवित्र वाद्ययंत्रों में से एक है और इसे मांगलिक कार्यों में हमेशा इस्तेमाल किया जाता है। शंख भगवान विष्णु को अतिप्रिय है इसलिए घर में शंख रखने से विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होती है। हालांकि इससे जुड़े जरूरी नियमों का भी आपको पालन करना चाहिए। आज इन्हीं नियमों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
Image Source : Freepik
सबसे पहले जान लेते हैं कि किस समय आपको शंख नहीं बजाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रात्रि के समय शंख बजाना शुभ नहीं होता, ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। इसके साथ ही दोपहर में भी शंख बजाना शुभ नहीं माना जाता है। शंख बजाने के लिए सबसे शुभ समय सूर्योदय और सूर्य ढलने के पहले का माना जाता है, इस समय शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होती है।
Image Source : Freepik
अगर आपके पूजा स्थल में शंख रखा हुआ है और आप इसकी पूजा करते हैं तो इसको कभी भी बजाएं नहीं। इस शंख से आप देवी-देवताओं को जल अर्पित कर सकते हैं। बजाने वाला शंख आपको अलग ही रखना चाहिए और इसका इस्तेमाल सूर्योदय में बजाने के लिए करना चाहिए।
Image Source : Freepik
आपको अपना शंख कभी भी किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। अगर आप अपना शंख किसी और को देते हैं तो आपके पुण्य फल भी उस व्यक्ति को मिल सकते हैं। इसलिए गलती से भी कभी अपना शंख किसी व्यक्ति को न दें और ना ही किसी और को इसे बजाने दें।
Image Source : Freepik
शंख के जरिए अगर आप भगवान विष्णु, शिवजी और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है। आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको सफलता मिलती है।