इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे क्वालीफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर सीजन-14 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
क्वालीफायर-2 में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद फाइनल में केकेआर का सामना अब तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ दुबई में होगा।
मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 135 रन ही बना पाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के लिए शुभमन गिल और वेंकेटेस अय्यर ने शानदार शुरुआत की थी लेकिन आखिरी के ओवर में दिल्ली के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसा और केकेआर के लिए जीत को मुश्किल कर दिया।
हालांकि पारी की आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने रविचंद्रन अश्विन को शानदार छक्का जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।