Published : Sep 16, 2023 03:45 pm IST, Updated : Sep 16, 2023 03:45 pm IST
1/5Image Source : Getty
वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स ने वनडे इंटरनेशनल में नंबर 4 पर आकर सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने 189 रन की पारी खेली थी, ये कीर्तिमान अभी तक नहीं टूट सका हैं। उन्होंने इसी नंबर पर आकर एक बार 181 रनों की पारी भी खेली थी, जो लिस्ट में नंबर तीन पर है।
2/5Image Source : Getty
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने वनडे में नंबर चार पर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन की पारी खेलकर इतिहास रचने का काम किया है। स्टेक्स ने वनडे रिटारयमेंट से वापसी करने के बाद ये पारी खेली है।
3/5Image Source : Getty
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के रॉस टेलर का नाम शामिल है। उन्होंने वनडे में नंबर चार पर आकर 181 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि इस नंबर पर विव रिचर्ड्स का भी नाम आता है।
4/5Image Source : Getty
एबी डिविलियर्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वनडे में नंबर चार पर उन्होंने 176 रन की बेहतरीन पारी खेल थी। वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
5/5Image Source : Getty
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के एक और बल्लेबाज का नाम शामिल है। साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने इस नंबर पर 175 रनों की पारी खेली है।