1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से आ रहा बाहर, 21 दिन की फरलो हुई मंजूर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से आ रहा बाहर, 21 दिन की फरलो हुई मंजूर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 20, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Nov 20, 2023 07:48 pm IST

राम रहीम की 21 दिनों की फरलो की अर्जी मंजूर हुई है। जेल से रिहा होकर राम रहीम यूपी के बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में आएगा। फिलहाल वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह - India TV Hindi
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह Image Source : ANI

रेप और हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। राम रहीम की 21 दिनों की फरलो की अर्जी मंजूर हुई है। जेल से रिहा होकर राम रहीम यूपी के बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में आएगा। फिलहाल वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के रेप से जुड़े केस में 10-10 साल और हत्या के केस में उम्रकैद की सजा हुई है। साध्वियों के रेप से जुड़े केस में हुई सजा अलग-अलग चलेगी। यानी राम रहीम को इस केस में कुल 20 साल की सजा काटनी होगी।

बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा राम रहीम

गुरमीत राम रहीम की अपनी सजा के कुल 30 महीनों में यह 8वीं पैरोल है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फरलो के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा। राम रहीम के जेल से बाहर आने के इस फैसले को हरियाणा विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम को इसी साल जुलाई में 30 दिन की पैरोल मिली थी। उस दौरान भी वह रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बरनावा आश्रम में रहा था। पैरोल के दौरान उसे सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। उस समय राम रहीम के लिए सिरसा डेरे से खासतौर पर घोड़े और गाय बरनावा आश्रम पहुंचाए गए थे। आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद राम रहीम ने 15 अगस्त को अपने जन्मदिन के लिए पैरोल ली। इससे पहले उसे इसी साल जनवरी में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी। 

IND vs AUS: वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया से मिलने ड्रेसिंग रूम में गए PM मोदी, इस हाल में दिखें शमी

बीमार मां से मिलने के लिए मिली थी पहली पैरोल

राम रहीम को अपनी दो साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 28 अगस्त 2017 को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के जुर्म में अदालत ने गुरमीत राम रहीम को 17 जनवरी, 2019 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम को साल 2020 में पहली बार पैरोल दी गई थी। 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी। उसकी यह पहली पैरोल इतनी सीक्रेट थी कि पूरे हरियाणा में सिर्फ चार लोगों को इसके बारे में जानकारी थी। पहली बार उसे कड़ी सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया था। पहली पैरोल में राम रहीम को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए जेल से बाहर आने की इजाजत दी गई थी। पहली पैरोल के करीब सात महीने बाद उसे दोबारा पैरोल दी गई थी। दूसरी पैरोल में वह दो दिन के लिए जेल से बाहर आया था। दूसरी बार भी वह अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गया था।

- पारस जैन की रिपोर्ट के साथ

मस्जिद में युवक ने पढ़ी नमाज, फिर सीढ़ी की रस्सी खोल लगा ली फांसी; घटना CCTV में कैद

SC के आदेश के बाद एक्शन मोड में पंजाब सरकार, 28-29 नवंबर को बुलाया विधानसभा सत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।