1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बैली फैट को कम करने के लिए रोजाना पीएं लौंग का पानी, जानें बनाने का तरीका और किस मात्रा में लेना सही

बैली फैट को कम करने के लिए रोजाना पीएं लौंग का पानी, जानें बनाने का तरीका और किस मात्रा में लेना सही

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2020 07:36 am IST,  Updated : Jul 28, 2020 07:40 am IST

लौंग खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा पेट की चर्बी को कम करने में भी असरदार है। जानें लौंग के पानी को किस तरह से बनाया जाए और कब इसे पीने से ज्यादा फायदा होगा।

Belly Fat and Clove Water- India TV Hindi
Belly Fat and Clove Water Image Source : TWITTER/ PINTEREST AND BLUE WOMEN

खाना के टेस्ट को बढ़ाने के अलावा लौंग सर्दी जुकाम में भी बहुत असरदार है। सर्दी जुकाम में जमे कफ को ये बाहर निकालने का काम करती है जिससे आराम मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है लौंग बढ़ी हुई चर्बी को भी कम करती है। लौंग में एंटीकोलेस्टेरिक और एंटी लिपिड गुण होते हैं। जब लौंग के पानी को तीन चीजों के साथ मिलाकर रोजाना सुबह पिया जाए तो ये मोटापे को घटाती है। इतना ही नहीं लौंग तनाव को भी कम करने में मददगार होती है। इसके अलावा ये शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में भी रखती है। जानें शरीर की चर्बी को कम करने के लिए कैसे बनाया जाए असरदार लौंग ड्रिंक और इसका सेवन किस तरह से किया जाए। 

Clove
Image Source : PINTERESTClove

जानें लौंग का पानी बनाने के लिए जरूरी चीजें

लौंग 50 ग्राम
दालचीनी 50 ग्राम
जीरा 50 ग्राम

बनाने की विधि- सबसे पहले एक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रखें। पैन के गर्म होते ही लौंग, दालचीनी और जीरा को पैन में एक साथ डालें। इन तीनों चीजों को एक साथ तब तक भूने जब तक इनसे खुशबू न आने लगे। खुशबू जब आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब तीनों का पाउडर बनाने के लिए मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। इस पाउडर को एयरटाइट जार में रख दें। 

Clove and Cinnamon
Image Source : PINTERESTClove and Cinnamon

इस तरह करें सेवन
इस मिश्रण को सुबह खाली पेट ही पीएं। इसे पीने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को गैस पर गर्म करें और उसी में एक चम्मच ये पाउडर डाल दें। हल्का ठंडा होने पर उसमें एक चम्मच शहद डालें। इसे अच्छे से चलाएं और पी लें।

लौंग के अन्य फायदे 

दांत दर्द में मिलता है आराम
अक्सर ऐसा हो जाता है जब रातबेरात दांत में अचानक दर्द उठने लगता है। ये वाकई में असहनीय हो जाता है और अगर आपके पास दांत के दर्द की कोई दवा मौजूद न हो तो आप एक लौंग को उस दांत के नजदीक दबा ले ये आपके दर्द से राहत दिलाएगा।

पेट दर्द में कारगर
अगर आपके पेट में कभी गैस बनने जैसी समस्याएं पैदा होती हैं तो अगर आप 1 लौंग खा लेते हैं तो आपको इससे फायदा होता है। या यूं कहें कि आपका पेट दर्द या एसिडिटी चुटकियों में ठीक हो जाएगी।

दूर होगी गले की खराश
अक्सर लोगों का गला खराब हो जाता है। गले में खराश आने लग जाती है अगर आप एक लौंग का सेवन कर लेंगे तो आपकी यह परेशानी चुटकियों में ठीक हो जाएगी।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा

गले की खराश से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

डायबिटीज के अलावा कई और बीमारियों में फायदा करता है तेजपत्ता, जानकर तुरंत करेंगे इस्तेमाल

'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया ड्रैगन फ्रूट का जिक्र, जानें इसे खाने से होते हैं कौन-कौन से फायदे

औषधीय गुणों भरपूर मुलेठी का बस इतनी मात्रा में करें सेवन, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।