1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना काल में डिप्रेशन से दूर रहने के लिए स्वामी रामदेव ने दिए टिप्स

कोरोना काल में डिप्रेशन से दूर रहने के लिए स्वामी रामदेव ने दिए टिप्स

 Published : May 16, 2021 06:43 pm IST,  Updated : May 16, 2021 06:43 pm IST

इंडिया टीवी के खास शो 'जीतेगा इंडिया, हारेगा कोरोना' में स्वामी रामदेव ने मेंटल हेल्थ पर बात की और ऐसे कई टिप्स दिए जिससे आप इस कोरोना के कठिन दौर में खुश रह सके और डिप्रेशन से दूर रह सके।

स्वामी रामदेव- India TV Hindi
स्वामी रामदेव Image Source : INSTAGRAM- @SWAAMIRAMDEV

कोरोना महामारी के दौरान फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इंडिया टीवी के मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस में योग गुरू स्वामी रामदेव ने बताया कि कोरोना से होने वाली एंजायटी और नेगेटिविटी को कैसे दूर रखा जाए? 

लोगों के मन में बैठे डर को खत्म करने के सवाल पर स्वामी रामदेव ने बताया कि शांत चित्त होकर के लंबी गहरी सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। योग दर्शन में इसी ध्यान योग कहते हैं। इसके अलावा अलग अलग योग अभ्यास भी कर सकते हैं।

  • भुजंग आसान
  • सर्वांगासन
  • योगमुद्रासन
  • गोमुखासन

जो लोग घर में हैं वो कैसे पॉजिटिव रहें?

इस सवाल पर स्वामी जी ने बताया कि जो संक्रमित नहीं हैं वो अपनो से बात करें। एक दूसरे के दुख दर्द को बांटे और सबकी हेल्प करें।

आस पास बुरी खबरों को देखने और सुनने से होने वाली नेगेटिविटी कैसे दूर करें? 

स्वामी रामदेव का कहना है कि अगर हौसला रखें और सुबह उठकर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।