1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मसल्स बनाना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, दिखेगा असर

मसल्स बनाना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 18, 2022 02:34 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 02:40 pm IST

क्या आप जानते हैं केवल एक्सरसाइज करने से मसल्स नहीं बनती? इसके लिए हाई प्रोटीन डाइट लेनी भी जरूरी है।

मसल्स बनाना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये फूड- India TV Hindi
मसल्स बनाना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये फूड Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बादाम मसल्स बनाने के लिए सबसे हेल्दी माने जाते हैं।
  • केवल एक्सरसाइज करने से मसल्स नहीं बनती।

आजकल के युवाओं के बीच मसल्स बनाने का अलग ही क्रेज है। सेलेब्स ले लेकर आम इंसान भी मसक्युलर बॉडी की चाहत रखते हैं। इसके लिए कई युवा जिम में घंटों जी तोड़ मेहनत भी करते हैं ताकि 6 पैक एब्स दिखें। यहां तक की ये  फिटनेस ट्रेनर की मदद से कोशिश में भी लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल एक्सरसाइज करने से मसल्स नहीं बनती? इसके लिए हाई प्रोटीन डाइट लेनी भी जरूरी है। 

वैसे तो आपको मार्केट में कई तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट मिल जाएंगे जिनको खाकर आप मसल्स बना सकते हैं। लेकिन इससे आपको साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ हाई प्रोटीन फूड के बारे में जिनके सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा साथ ही आप मसल्स बना सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करेगी अंकुरित लहसुन की एक कली, ऐसे करें सेवन

शकरकंद

अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो शकरकंद अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वर्कआउट के बाद आप स्नैक्स के तौर पर शकरकंद खा सकते हैं। इसके अलावा ये पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने में मददगार होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। 

बादाम

badam
Image Source : FREEPIKbadam

बादाम मसल्स बनाने के लिए सबसे हेल्दी माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जिसकी वजह से ये मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद है। मसल्स बनाने के साथ-साथ ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। साथ ही दिल की बीमारियों से भी बचाने में सहायक होता है। इसलिए आपको रोजाना एक या दो बादाम जरूर खाना चाहिए। आप इसे किसी रूप में खा सकते हैं। आप चाहें तो इसको रोस्ट करके, सूखा या पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी फ्राई करके ना खाएं और अधिक मात्रा में बादाम खाने से भी बचें।

पालक
पालक भी मसल्स को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ये आपको हर सीजन में आसानी से बाजार में मिल जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पालक में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे मसल्स की ग्रोथ 20 फीसदी तक होती है। इसके अलावा मसल्‍स में पड़ने वाले मोच और ऐंठन को भी दूर करता है। आप इसे अपनी डाइट में जूस के तौर पर शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे सैंडविच के रूप में भी खा सकते हैं।

बींस

beans
Image Source : FREEPIKbeans

आमतौर पर बींस सेहच के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाता है जिसकी वजह से बॉडी बनाने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसे सूप के तौर पर खा सकते हैं।

कम उम्र में ही बूढ़ा बना देती है इस विटामिन की कमी, बचना है तो कीजिए इन फूड्स का सेवन

मछली और चिकन
नॉनवेज खाने वालों के लिए फिश और चिकन हाई प्रोटीन डिश होता है। इन दोनों में ही प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो इन मछली और चिकन को अपनी डाइट में शामिल करें। 

अंडा

egg
Image Source : FREEPIKegg

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स होता है जो मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक और आयरन पाया जाता है। रोजाना कम से कम एक से दो अंडे जरूर खाने चाहिए इससे हेल्दी रूप में मसल्स को बनाया जा सकता है। आप इसे उबाल कर या ऑमलेट के रूप या किसी अन्य तरीके से खा सकते हैं। 

दूध
मसल्स बनाने के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें वो फैट भी पाया जाता है जो मसल्स बनाने में मदद करता है। मसल्स बनाने के लिए  रोजाना वर्कआउट के बाद मलाई निकाला हुआ दूध पीना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ज्यादा पनीर का सेवन करने से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।