1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्भया रेप केस: डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल अधिकारियों ने जल्लाद सेवा के लिए लिखा पत्र

निर्भया रेप केस: डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल अधिकारियों ने जल्लाद सेवा के लिए लिखा पत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 06:05 pm IST

निर्भया रेप केस में चारों आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जल्लाद की सेवा लेने के लिए उत्तर प्रदेश जेल को पत्र लिखा और अदालत द्वारा आज तय किए गए सभी 4 दोषियों को फांसी की तारीख और समय के बारे में सूचित किया है।

2012 Delhi gang-rape case- India TV Hindi
2012 Delhi gang-rape case Image Source : PTI

नई दिल्ली: निर्भया रेप केस में चारों आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जल्लाद की सेवा लेने के लिए उत्तर प्रदेश जेल को पत्र लिखा और अदालत द्वारा आज तय किए गए सभी 4 दोषियों को फांसी की तारीख और समय के बारे में सूचित किया है। तिहाड़ जेल अधिकारी ने कहा कि हम मेरठ से जल्लाद की सेवा लेंगे। उन्होनें बताया कि जेल में एक साथ सभी 4 दोषियों को फांसी देने के लिए हमारे पास उचित व्यवस्था है। 22 जनवरी को चारों दोषियों यानि मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और पवन गुप्ता को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत