1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 दिन बैंकों में लटकेगा ताला, 22 फरवरी से अवकाश

5 दिन बैंकों में लटकेगा ताला, 22 फरवरी से अवकाश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2017 10:58 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 10:59 pm IST

प्रतापगढ़: 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते बैंक 5 दिनों तक बंद रहेंगे। प्रदेश के चौथे चरण के चुनाव की वजह से राष्ट्रीयकृत बैंकों में 22 फरवरी से पांच दिन का अवकाश

bank- India TV Hindi
bank

प्रतापगढ़: 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते बैंक 5 दिनों तक बंद रहेंगे। प्रदेश के चौथे चरण के चुनाव की वजह से राष्ट्रीयकृत बैंकों में 22 फरवरी से पांच दिन का अवकाश रहेगा। बैंक शाखाओं में तैनात अधिकांश कर्मचारियों की तैनाती माइक्रो आब्जर्वर के रूप में कर दी गई है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कुछ बैंक ऐसे हैं जिनमें शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। बाकी अधिकांश शाखाओं में शाखा प्रबंधक को छोड़कर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। 22 फरवरी से बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी करेंगे और 23 को मतदान कराएंगे। 24 को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश है। 25 को महीने का चौथा शनिवार है इसलिए बैंक बंद रहेगा और 26 फरवरी को रविवार है। इससे बैंकों में लेन-देन करना संभव नहीं होगा।

Also read:

27 फरवरी को ही कामकाज संभव होगा। बता दें कि चौथे चरण के चुनाव में प्रदेश के 12 जिले शामिल है। इनमें प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकुट, रायबरेली, फतेहपुर जिलों में मतदान होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत