1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के एनएलसी थर्मल पावर स्टेशन का बॉयलर फटा, 7 कर्मचारी जख्मी

तमिलनाडु के एनएलसी थर्मल पावर स्टेशन का बॉयलर फटा, 7 कर्मचारी जख्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 07:10 pm IST,  Updated : May 07, 2020 07:21 pm IST

NLC थर्मल पावर स्टेशन के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 7 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है।

Boiler Blast- India TV Hindi
तमिलनाडु के एनएलसी थर्मल पावर स्टेशन के बॉयलर में विस्फोट Image Source : TWITTER

चेन्नई. तमिलनाडु से बड़ी खबर है। यहां के  नेवेली में NLC थर्मल पावर स्टेशन (TPS II) के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 7 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। अभीतक इस ब्लास्ट की वजह नहीं पता चल पाई है। TPS II में सात इकाइयां हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 210MW है और इनमें से केवल तीन का संचालन अभी चल रहा था, जबकि शेष इकाइयां वार्षिक रखरखाव के लिए बंद थीं। सूत्रों के अनुसार प्लांट में कुल मिलकार 2 हजार कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन अभी तीन इकाइयों के संचालन की वजह से कम ही लोग ड्यूटी पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत