1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 7 RCR में सरेंडर करने जा रहे मनीष सिसोदिया हुए गिरफ्तार

7 RCR में सरेंडर करने जा रहे मनीष सिसोदिया हुए गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2016 11:10 am IST,  Updated : Jun 26, 2016 03:31 pm IST

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया फिलहाल मुश्किल में हैं। गाजीपुर सब्जी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने शनिवार को सिसौदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान को खतरा बताया था।

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia

नई दिल्ली: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को तुगलक रोड के पास दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिसौदिया अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ पीएम आवास पर (7 RCR) पर सरेंडर करने जा रहे थे। आपको बता दें कि गाजीपुर सब्जी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने शनिवार को सिसौदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी की तरफ से शिकायत मिली थी, लेकिन इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है क्योंकि पृथम दृष्टया इसमें कोई संज्ञेय अपराध नहीं जान पड़ रहा है।

वहीं इस शिकायत के बाद सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को जबरन वसूली, हिंसा और छेड़छाड़ के एक मामले में बदलते हुए मेरी गिरफ्तारी का बहाना बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वो गाजीपुर मंडी में एक औचक निरीक्षण पर गए थे। वहां पर उन्होंने पाया कि कुछ लोग अवैध गतिविधियों में लिप्त थे, जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनके उप मुख्यमंत्री 7 रेसकोर्स रोड जाकर प्रधानमंत्री के सामने सरेंडर करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत