1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा: पुलिस ने भजनपुरा और खुरेजी खास में किया फ्लैग मार्च

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने भजनपुरा और खुरेजी खास में किया फ्लैग मार्च

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 07:42 pm IST

उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा और खुरेजी खास इलाके में मंगलवार को आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। भजनपुरा में बैटरी की एक दुकान जला दी गयी।

Security personnel conduct flag march during clashes between those against and supporting the Citize- India TV Hindi
Security personnel conduct flag march during clashes between those against and supporting the Citizenship (Amendment) Act in north east Delhi Image Source : PTI

नयी दिल्ली: उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा और खुरेजी खास इलाके में मंगलवार को आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। भजनपुरा में बैटरी की एक दुकान जला दी गयी। उस दुकान में तोड़फोड़ की गयी । सड़क पर जली हुई बैटरियां बिखरी नजर आयीं। स्थानीय व्यक्ति राकेश कुमार ने कहा कि करीब साढ़े तीन बजे यह यह घटना घटी। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि स्थिति कैसे बिगड़ी। हम अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतिंत है। मेरा परिवार अपने घर के नजदीक ऐसी चीज देखकर डरा हुआ है।’’ विशेष पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और प्रवीर रंजन ने फ्लैग मार्च की अगुवाई की। 

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, उत्तरी क्षेत्र) गोलचा ने कहा, ‘‘ हम उपयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरी बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और हल्के लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया है। हम बदमाशों को हिरासत में लेंगे और उनके विरूद्ध उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल इलाके में पथराव रूक गया है। जबतक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती, हम वहां बने रहेंगे। यदि जरूरत महसूस हुई तो हम अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत