1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा ने लगाया प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा ने लगाया प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2018 08:03 am IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:06 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज की एक 17 वर्षीय छात्रा ने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

delhi university- India TV Hindi
delhi university

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज की एक 17 वर्षीय छात्रा ने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आज बताया कि हरियाणा की रहनेवाली पीड़िता कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। (दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ओखला एनकाउंटर का इनामी बदमाश गिरफ्तार )

पुलिस ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि प्रोफेसर जब भी उसे अकेला पाता तो उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करता। वह उसका पीछा करता था और अकेला मिलने के लिये उसे कॉल करता था।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो प्रोफेसर ने उसे आंतरिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में 31 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत