1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर के बटमालू में एन्काउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, एक आम नागरिक की गई जान

श्रीनगर के बटमालू में एन्काउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी, एक आम नागरिक की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 08:41 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 11:33 am IST

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

Encounter at Batamaloo area of Srinagar- India TV Hindi
Encounter at Batamaloo area of Srinagar Image Source : ANI

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ श्रीनगर के बटमालू इलाके में चल रही है। आतंकवादियों के छिपे होने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने अभियान शुरू किया। तभी आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस बीच खबर मिली है कि सुरक्षाबलों ने अभी तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।  फिलहाल मुठभेड़ जारी है। 

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आज श्रीनगर में हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। दुख की बात ये है कि इस मुठभेड़ में हमारे CRPF के एक डिप्टी कमांडेंट घायल हुए और साथ ही इसमें एक सिविलियन की जान भी गई। अभी तक इस साल के दौरान श्रीनगर शहर में 7 कामयाब ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इस सात ऑपरेशनों में 16 आतंकवादियों को मारा गया है। इस साल कुल 72 ऑपरेशन में 177 आतंकवादी को मारा गया। इसमें बड़ी तादाद विदेशी आतंकवादी की है जिसका संबंध पाकिस्तान से है इसमें 22 आतंकवादी जो मारे गए हैं वो पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत