1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नन दुष्कर्म मामला: बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

नन दुष्कर्म मामला: बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 12:46 pm IST

बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने मंगलवार को अग्रिम जमानत पाने के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन पर एक नन ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

नन दुष्कर्म मामला: बिशप ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की- India TV Hindi
नन दुष्कर्म मामला: बिशप ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

कोच्चि: बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने मंगलवार को अग्रिम जमानत पाने के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन पर एक नन ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जालंधर में रोमन कैथोलिक डायसिस के बिशप बुधवार को पुलिस जांच टीम के समक्ष उपस्थित होंगे। 

जमानत याचिका की सुनवाई मंगलवार को बाद में न्यायाधीश वी. राजा विजयराघवन द्वारा की जाएगी। फ्रैंको ने अदालत से यह देखने के लिए कहा है कि उनकी गिरफ्तारी तब तक नहीं हो जब तक कि अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता। 

उन्होंने कहा कि शिकायत झूठी है और यह सब उन्हें प्रताड़ित करने के मकसद से किया जा रहा है। केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत