1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायु सेना दिवस की परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान

वायु सेना दिवस की परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल लड़ाकू विमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 09:50 pm IST

वायु सेना में औपचारिक रूप से 10 सितंबर को पांच राफेल लड़ाकू विमान शामिल किए गए थे। इससे देश की वायु क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। बहु-उद्देश्यीय भूमिका में कामयाब राफेल विमानों को सटीकता से हमला करने और वायु क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए जाना जाता है। 

Rafale fighter aircraft to feature in Air Force Day parade- India TV Hindi
Rafale fighter aircraft to feature in Air Force Day parade Image Source : PTI

नयी दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान की गर्जना एक बार फिर देश के दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली है। राफेल लड़ाकू विमान एक बार फिर उड़ान भरने वाले हैं। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) आठ अक्तूबर, 2020 को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मनाएगी।

Related Stories

आईएएफ के एक अधिकारी ने बताया कि राफेल लड़ाकू विमान आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में हिस्सा लेगा। वर्ष 1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में वायु सेना दिवस मनाया जाता है। 

इस साल वायुसेना 88वीं वर्षगांठ मनाएगी। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड में विभिन्न विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा। वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में दूसरे विमानों के साथ ही राफेल विमान भी हिस्सा लेगा।’’ 

वायु सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राफेल 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। दोहरे इंजन ओम्नीरोल के साथ हवाई टोही, सटीकता से वार, जहाज रोधी और परमाणु संपन्न, हथियारों से लैस है।’’ 

वायु सेना में औपचारिक रूप से 10 सितंबर को पांच राफेल लड़ाकू विमान शामिल किए गए थे। इससे देश की वायु क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। बहु-उद्देश्यीय भूमिका में कामयाब राफेल विमानों को सटीकता से हमला करने और वायु क्षेत्र में दबदबा कायम करने के लिए जाना जाता है। 

पांच राफेल विमान की पहली खेप 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आ गयी थी। नवंबर तक चार से पांच और राफेल लड़ाकू विमानों के आने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत