Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रजनीकांत मिश्रा बने BSF प्रमुख, एस एस देसवाल SSB का नेतृत्व करेंगे

रजनीकांत मिश्रा बने BSF प्रमुख, एस एस देसवाल SSB का नेतृत्व करेंगे

Edited by: India TV News Desk Published : Sep 27, 2018 11:05 pm IST, Updated : Sep 27, 2018 11:05 pm IST

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे। बीएसएफ के निवर्तमान महानिदेशक के के शर्मा इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Rajni Kant Mishra (File photo)- India TV Hindi
Rajni Kant Mishra (File photo)

नई दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा और एस एस देसवाल को गुरूवार को क्रमश: सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में एसएसबी के प्रमुख है।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मिश्रा 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक बीएसएफ की अगुवाई करेंगे। बीएसएफ के निवर्तमान महानिदेशक के के शर्मा इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। देसवाल 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने तक एसएसबी प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।

बीएसएफ के करीब दो लाख कर्मी हैं और यह बल पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से लगने वाली भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है। एसएसबी के करीब 90 हजार कर्मी है और यह बल नेपाल एवं बांग्लादेश से लगने वाली भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement