1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: श्रीसैलम पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 9 की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर का शव मिला

तेलंगाना: श्रीसैलम पावर स्टेशन में लगी भीषण आग, 9 की मौत, असिस्टेंट इंजीनियर का शव मिला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 05:43 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 05:43 pm IST

तेलंगाना के नागारकुर्नूल जिले में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक केनाल में स्थित टीएस गेनको के हाइडल पावर स्टेशन में गुरुवार रात भीषण आग लग गई।

srisailam- India TV Hindi
srisailam Image Source : AP

हैदराबाद। तेलंगाना के नागारकुर्नूल जिले में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक केनाल में स्थित टीएस गेनको के हाइडल पावर स्टेशन में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह बचाव दलों द्वारा दो सहायक इंजीनियरों के शव साइट से बरामद किए गए। प्रारंभिक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे घटनास्थन पर घना धुआं उठता देखा गया।

नागरकुर्नूल के जिला कलेक्टर एल शरमन ने कहा कि सूर्यपेट के सहायक इंजीनियर सुंदर नायक का शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि पुलिस ने अन्य शवों की पहचान सहायक इंजीनियर मोहन कुमार, उज़मा फातिमा और एक बैटरी कंपनी के कर्मचारी श्रीनिवास गौड़ और महेश के रूप में की।

घटनास्थल पर मौजूद 17 व्यक्तियों में से आठ व्यक्ति सुरंग के रास्ते सुरक्षित स्थान पर निकल आए। वहीं फंसे लोगों में छह टीएस गेनको कर्मचारी और तीन निजी कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। घटनास्थल पर दमकलकर्मी पहुंच चुके हैं और फंसे हुए डिप्टी इंजीनियर और सहायक इंजीनियर्स को बचाने की कोशिश की जा रही है। दमकलकर्मियों का कहना है कि धुआं बचाव कार्य में बाधा बन रहा है।

तेलंगाना के मंत्री जगदीश रेड्डी और टीएस गेनो के सीएमडी प्रभाकर राव मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। रेड्डी ने कहा कि पावर स्टेशन की पहली इकाई में दुर्घटना हुई और चार पैनल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कर्मी घने धुएं के कारण सुरंग में प्रवेश करने में असमर्थ थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत