Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर: आतंकियों ने किया अस्पताल पर हमला, आतंकी नवीद उर्फ अबु हंजुला फरार

श्रीनगर: आतंकियों ने किया अस्पताल पर हमला, आतंकी नवीद उर्फ अबु हंजुला फरार

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 06, 2018 12:25 pm IST, Updated : Feb 06, 2018 01:43 pm IST

आतंकी अपने साथी को छुड़ाने के लिए पहले से ही घात लगाए बैठे थे और जैसे ही पुलिस उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अंदर लेकर गई आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी की आड़ लेकर पाकिस्तानी आतंकी अबु हंजुला उर्फ नवीद नाम का आतंकी फरार हो गया।

Terrorists-attack-Srinagar-hospital-flee-with-Pakistani-prisoner- India TV Hindi
श्रीनगर: आतंकियों ने किया अस्पताल पर हमला, आतंकी फरार, एक पुलिसकर्मी की मौत

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर मंगवलार दोपहर हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया है। फायरिंग की आड़ लेकर एक पाकिस्तानी आतंकी समेत 2 क़ैदी फरार हो गया। इस आतंकी का नाम नवीद उर्फ अबु हंजुला है, ये उधमपुर हमले में शामिल था। फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस पाकिस्तानी आतंकी समेत 6 कैदियों को मेडिकल चेकअप के लिए लेकर आई थी। आतंकी अपने साथी को छुड़ाने के लिए पहले से ही घात लगाए बैठे थे और जैसे ही पुलिस उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अंदर लेकर गई आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी की आड़ लेकर पाकिस्तानी आतंकी अबु हंजुला उर्फ नवीद नाम का आतंकी फरार हो गया।

आतंकी हमला उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी पाकिस्तानी कैदी नवीद को चेकअप के लिए अस्पताल लेकर आ रहे थे। इस दौरान आतंकी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

इससे पहले आतंकियों ने सोमवार देर शाम को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के ककपोरा क्षेत्र में सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह घटना सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे की है। आतंकियों ने ककपोरा स्थित सेना की 50 आरआर के कैंप पर ग्रेनेड फेंका।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement