1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- आपके शीघ्र स्वस्थ करने की कामना

अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- आपके शीघ्र स्वस्थ करने की कामना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 12:04 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 12:51 am IST

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि आपके शीघ्र स्वस्थ करने की कामना अमिताभ बच्चन जी।

Prakash Javadekar- India TV Hindi
Prakash Javadekar Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना अमिताभ बच्चन जी। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन के परिवार 3 नौकर और एक ड्राइवर का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है। अभी परिवार और स्टाफ के टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है। 

अमिताभ बच्चन ने लिखा- मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

प्रकाश जवड़ेकर के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट कर कहा कि महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जायें। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं !

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत