भारत, चीन के बीच बीजिंग में 'सकारात्मक और रचनात्मक' माहौल में कूटनीतिक वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि चीन की राजधानी बीजिंग में आज भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 33वीं बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) गौरांगलाल दास ने किया और चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय मामलों के विभाग के महानिदेशक हांग लियांग ने किया।
इस दौरान भारत और चीन ने अगली विशेष प्रतिनिधि बैठक के लिए पर्याप्त तैयारी करने पर सहमति जताई। साथ ही एलएसी पर स्थिति की व्यापक समीक्षा भी की।
बता दें कि दोनों देशों के बीच हुई दोनों देशों के रिश्तों में सुधार लाने और सीमा विवाद के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
संपादक की पसंद