1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैज्ञानिकों ने बताई धरती की तबाही की तारीख? नई रिसर्च ने दुनिया को चौंकाया

वैज्ञानिकों ने बताई धरती की तबाही की तारीख? नई रिसर्च ने दुनिया को चौंकाया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 21, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 09:19 pm IST

दुनिया के खात्मे पर एक नई रिसर्च सामने आई है। नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी देते हुए बताया है कि धरती पर जीवन का अंत तय हो चुका है।

धरती के अंत पर नई रिसर्च आई सामने- India TV Hindi
धरती के अंत पर नई रिसर्च आई सामने

दुनिया के खत्म होने को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि धरती विनाश की ओर बढ़ रही है। इस बीच, एक नई रिसर्च सामने आई, जिसमें वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी है। दरअसल, नासा और जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोहो के वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च से दुनिया को एक बार फिर हैरानी में डाल दिया है। इस रिसर्च के मुताबिक, धरती पर जीवन का अंत तय हो चुका है।

वैज्ञानिकों ने सुपरकंप्यूटर और मैथमैटिकल मॉडल की मदद से यह अनुमान लगाया है कि धरती पर जीवन अगले एक अरब साल तक संभव रहेगा। हालांकि, उनकी रिपोर्ट के अनुसार, साल 1,000,002,021 तक धरती पर जीवन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। यानी एक दिन ऐसा आएगा, जब धरती से हर तरह का जीवन समाप्त हो जाएगा।

सूर्य की बढ़ती ऊर्जा के कारण संकट

वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती के अंत का मुख्य कारण सूर्य होगा। जैसे-जैसे सूर्य का आकार बढ़ेगा, उसकी थर्मल ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। इसका असर पृथ्वी समेत सभी ग्रहों पर पड़ेगा। तापमान में अत्यधिक वृद्धि होगी, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा घट जाएगी और इंसान समेत अन्य जीवों का जीवित रहना असंभव हो जाएगा।

इंसान की गतिविधियों से उत्पन्न हो रही समस्याएं

इस रिसर्च में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इंसानों की गतिविधियों की वजह से जलवायु परिवर्तन पहले से ही खतरनाक दिशा में बढ़ रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग, प्रदूषण और जंगलों की अंधाधुंध कटाई जैसे कारण धरती को धीरे-धीरे कमजोर बना रहे हैं। ये सभी बदलाव धरती के विनाश की ओर ले जा रहे हैं, जिससे भविष्य में जीवन के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है।

क्या तकनीक से बच सकती है धरती?

हालांकि, वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि तकनीकी विकास की मदद से इन बदलावों को नियंत्रित किया जा सकता है। भविष्य में आर्टिफिशियल वातावरण में जीवन जीने के लिए नई तकनीकों पर काम हो रहा है। इसके अलावा, मंगल जैसे ग्रहों पर जीवन के नए अवसरों की तलाश भी जारी है, जिससे इंसान अपने अस्तित्व को बचा सकता है।

ये भी पढ़ें-

जेद्दा से आई फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन क्रू समेत 404 यात्री थे सवार

कर्नाटक के पूर्व DGP का मर्डर केस CCB को ट्रांसफर, सलाखों के पीछे पत्नी-बेटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत