1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Panthers Party Bhim Singh passes away: जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का निधन

Panthers Party Bhim Singh passes away: जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का निधन

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 31, 2022 10:05 am IST,  Updated : May 31, 2022 03:11 pm IST

Panthers Party Bhim Singh passes away: पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे भीम सिंह ने जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

Panthers Party founder and senior leader Bhim Singh- India TV Hindi
Panthers Party founder and senior leader Bhim Singh Image Source : ANI/TWITTER

Highlights

  • ऊधमपुर जिले के रामनगर में 17 अगस्त, 1941 को हुआ था जन्म
  • 23 मार्च, 1982 को जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी की स्थापना की थी

Panthers Party Bhim Singh Passes Away: जम्मू-कश्मीर नेशनल पैथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 80 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे भीम सिंह ने जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

 1982 में जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी की स्थापना की थी

प्रो. भीम सिंह के परिवार में पत्नी जयमाला और उनका एक बेटा अंकित लव है। दोनों विदेश में रहते हैं। सिंह छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में शामिल थे। उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर 23 मार्च, 1982 को जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी की स्थापना थी।

पैथर्स पार्टी के गठन से पहले कांग्रेस

ऊधमपुर जिले के रामनगर में 17 अगस्त, 1941 को जन्मे सिंह पैंथर्स पार्टी के गठन से पहले कांग्रेस पार्टी में थे। वर्ष 1977-78 के दौरान वह यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने 1982 में जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की नींव रखी।

पैंथर्स पार्टी के प्रमुख के रूप में सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का मामला पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में लड़ने के लिए फ्री में सहायता की पेशकश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत