1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नागालैंड विधानसभा चुनाव: चुनाव लड़ रहे 59 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति

नागालैंड विधानसभा चुनाव: चुनाव लड़ रहे 59 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 03:46 pm IST

38.92 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जदयू के रामोंगो लोथा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं

nagaland election- India TV Hindi
nagaland election

कोहिमा: आगामी 27 फरवरी को नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के हलफनामे के विश्लेषण से यह पता चला है कि चुनाव लड़ रहे 59 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें 38.92 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जदयू के रामोंगो लोथा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने कुल 196 उम्मीदवारों में से 193 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया। इस विश्लेषण से यह पता चला कि 114 उम्मीदवार करोड़पति हैं। कल इस विश्लेषण की घोषणा नागालैंड के जाने माने युवा संगठन ‘यूथनेट नगालैंड’ के हेकानी जाखालू ने की।

जाखालू ने कहा कि तीन उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण इसलिए नहीं हो सका क्योंकि नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पब्लिक डोमेन में उनके हलफनामे अब तक स्पष्ट नहीं थे। इसके अनुसार सबसे अमीर उम्मीदवार लोथा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह वोखा जिले में सनीस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

विश्लेषण के अनुसार जबकि नगा पिपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नगालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति (चल एवं अचल) 3.52 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत