1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पार्टी से निकाले जाने पर प्रशांत किशोर का ट्वीट, नीतीश कुमार को 'थैंक्यू' कहा

पार्टी से निकाले जाने पर प्रशांत किशोर का ट्वीट, नीतीश कुमार को 'थैंक्यू' कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 05:02 pm IST

जनता दल यूनाइटेड से निकालने जाने पर प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं

Prashant Kishor thanks Nitish Kumar - India TV Hindi
Prashant Kishor thanks Nitish Kumar  Image Source :

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने पर प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रशांत किशोर को जनता दल यूनाइटेड ने आज ही पार्टी से बाहर किया है, वे पार्टी के उपाध्यक भी थे। पार्टी से निकालने जाने के बाद प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट संदेश लिखा, ''धन्यवाद नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं, भगवान आपको आशीर्वाद दे।''

जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को ही  प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निकाले जाने की घोषणा की है। दोनो नेताओं को पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने के लिए पार्टी से बाहर किया गया है। प्रशांत किशोर और पवन वर्मा लंबे समय से अपनी पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नागरिकता कानून पर अपना रुख साफ करने की मांग कर रहे थे, प्रशांत किशोर और पवन वर्मा नागरिकता कानून के खिलाफ हैं और कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेताओं को नागरिकता कानून का विरोध करने में समर्थन दे रहे हैं। 

मंगलवार शाम को प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा था, "नीतीश कुमार, मुझे जद (यू) में क्यों और कैसे शामिल किया गया, इसपर झूठ बोलना दिखाता है आप गिर गए हैं। मुझे अपने जैसा बनाने की ये आपकी एक नाकाम कोशिश है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें जिसे अमित शाह ने आपकी पार्टी में शामिल करवाया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत