1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को दी कमान

BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को दी कमान

 Published : Jun 17, 2024 02:55 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 03:00 pm IST

बीजेपी ने आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी की तरफ से 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। सीटों बंटवारा करना और उम्मीदवारों का चयन करना बड़ी चुनौती होती है ऐसे में प्रभारी और सह प्रभारी की भूमिका अहम हो जाती है।

shivraj singh and ashwini vaishanw- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव Image Source : PTI

बीजेपी ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने सोमवार को महाराष्ट्र के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि हरियाणा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देव को प्रभारी बनाया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। यहां बीजेपी, शिवेसना और एनसीपी में सीटों बंटवारा करना और उम्मीदवारों का चयन करना बड़ी चुनौती है ऐसे में प्रभारी और सह प्रभारी की भूमिका अहम हो जाती है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें मिली?

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में 48 में से बीजेपी को 9 सीटें मिली है। वहीं उसके सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सात और अजित पवार की एनसीपी को एक सीट मिली है। तीनों दलों के गठबंधन का नाम महायुति है। विपक्षी गठबंधन इंडिया को यहां 30 सीटें मिली। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) शामिल है।

शिवराज सिंह चौहान झारखंड चुनाव प्रभारी

पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें-

By-Election 2024: बीजेपी-कांग्रेस और AAP ने उतारे उम्मीदवार, जानिए किसको कहां से मिला टिकट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत