1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता ने यूपी की तारीफ की! तमिलनाडु के वित्तीय हालात पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने यूपी की तारीफ की! तमिलनाडु के वित्तीय हालात पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

 Published : Dec 29, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 02:55 pm IST

तमिलनाडु में कर्ज की स्थिति चिंताजनक है जबकि इस मामले में यूपी की स्थिति बेहतर है। कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती की टिप्पणी ने इंडिया गठबंधन के अंदर असहज स्थिति पैदा कर दी है।

Rahul Gandhi and Stalin- India TV Hindi
राहुल गांधी और स्टालिन Image Source : PTI

नई दिल्ली: जहां एक ओर कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मोदी और आरएसएस की तारीफ के मामले को लेकर पार्टी असहज स्थिति से उबर नहीं पाई है इसी बीच कांग्रेस के एक नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने उत्तर प्रदेश की तारीफ कर पार्टी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी है। प्रवीण चक्रवर्ती ने कर्ज के मामले में तमिलनाडु के हालात को चिंताजनक बताते हुए कि उस पर उत्तर प्रदेश से ज्यादा कर्ज है। उन्होंने कहा कि कर्ज के मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति तमिलनाडु से बेहतर है। यूपी पर कर्ज का बोझ तमिलनाडु से कम है। प्रवीण चक्रवर्ती की इस टिप्पणी से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। बता दें कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके इंडिया ब्लॉक का अहम सहयोगी दल है। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती की यह टिप्पणी इंडिया गठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जा रही है।

चक्रवर्ती ने दावा किया कि तमिलनाडु का बकाया कर्ज़ अब उत्तर प्रदेश से ज़्यादा है, और स्थिति को "खतरनाक" बताया। यह विवाद TVK नेता आधव अर्जुन के कांग्रेस के साथ भविष्य में गठबंधन के संकेत देने के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिससे राज्य में राजनीतिक समीकरण बदलने की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

प्रवीण चक्रवर्ती ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले कुछ सालों में तमिलनाडु का कर्ज़ उत्तर प्रदेश से ज़्यादा हो गया है और कहा कि राज्य पर ब्याज का बोझ देश में सबसे ज़्यादा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु का कर्ज़-से-GDP रेश्यो अभी भी COVID से पहले के लेवल से काफी ऊपर है।

प्रवीण चक्रवर्ती यह बात DMK नेता कनिमोझी के बयान के जवाब में कह रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि DMK ने कर्ज़ के बोझ तले दबे तमिलनाडु को एक विकसित विकासोन्मुख राज्य में बदल दिया है। 

प्रवीण चक्रवर्ती की पोस्ट
Image Source : X@PRAVCHAKप्रवीण चक्रवर्ती की पोस्ट

डीएमके का रिएक्शन

प्रवीण चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर डीएमके नेता एमएम अब्दुल्ला ने उनपर डर फैलाने का आरोप लगाया और कि राज्य द्वारा लिया गया कर्ज पूंजी निवेश और परिसंपत्ति निर्माण के लिए है। अब्दुल्ला ने बताया कि पिछले पांच साल में तमिलनाडु की अर्थ-व्यवस्था 39 फीसदी बढ़ी है। और अब यह 17.3 लाख करोड़ रुपये की अर्थ-व्यवस्था बन चुकी है।

प्रवीण चक्रवर्ती की यह टिप्पणी सामने आने के बाद  डीएमके ने तो काफी आलोचना की ही पार्टी अंदर भी उनके बयान पर सवाल उठने लगे। कांग्रेस सांसद जोशिमणि ने कहा कि तमिलनाडु की तुलना उत्तर प्रदेश से करना ठीक नहीं।

बीजेपी ने बयान का किया समर्थन, क्या बोले अन्नामलाई?

उधर, बीजेपी ने प्रवीण चक्रवर्ती के बयान का समर्थन किया है। तमिलनाडु बीजेपी के बड़े नेता अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर पेश करती है। अन्नामलाई ने दावा किया कि डीएमके के कार्यकाल में तमिलनाडु का कर्ज दोगुना हो गया है।साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी कहीं इंडिया गठबंधन के भीतर गहरे तनाव का संकेत तो नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत