1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बंदरों से बचने के लिए दो मंजिल से कूदीं बीजेपी नेता की पत्नी, हुई मौत

बंदरों से बचने के लिए दो मंजिल से कूदीं बीजेपी नेता की पत्नी, हुई मौत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2021 09:02 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 09:02 am IST

बंदर के हमले से बचने के लिए अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने के बाद भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई।

बंदरों से बचने के लिए...- India TV Hindi
बंदरों से बचने के लिए दो मंजिल से कूदीं बीजेपी नेता की पत्नी, हुई मौत Image Source : IANS (REPRESENTATIONAL IMAGE)

शामली: बंदर के हमले से बचने के लिए अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने के बाद भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है जब 50 वर्षीय सुषमा देवी कैराना शहर में अपने घर की छत पर गई थी और उन्हें आक्रामक बंदरों ने उन्हें घेर लिया। बंदरों के हमले से खुद को बचाने के लिए वह छत से नीचे कूद गई। जिससे उन्हें काफी चोट आई और उनकी मौत हो गई।

सुषमा पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह के भतीजे भाजपा नेता अनिल कुमार चौहान की पत्नी थीं। भाजपा नेता अनिल कुमार घटना के समय घर पर नहीं थे।

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बंदरों का कहर खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मथुरा में नगर निगम ने 1 सितंबर से 15 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया है और पवित्र शहर के प्रमुख मंदिरों से बंदरों को पकड़ा जा रहा है।

नगर आयुक्त अनुनया झा ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र वृंदावन, चौबिया पारा और मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर क्षेत्र से बंदरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत