1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानपुर एनकाउंटर: DSP देवेंद्र मिश्रा की वायरल चिट्ठी पर बोले ADG, 'आईजी लेवल के अधिकारी कर रहे हैं जांच'

कानपुर एनकाउंटर: DSP देवेंद्र मिश्रा की वायरल चिट्ठी पर बोले ADG, 'आईजी लेवल के अधिकारी कर रहे हैं जांच'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2020 04:02 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 04:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आज कहा कि मीडिया में वायरल इस चिट्ठी के मामले की जांच आईजी लेवल के अधिकारी को सौंपी गई है। जांच में सबकुछ खुलकर सामने आ जाएगा।

कानपुर एनकाउंटर: DSP देवेंद्र मिश्रा की वायरल चिट्ठी पर बोले ADG, 'आईजी लेवल के अधिकारी कर रहे हैं ज- India TV Hindi
कानपुर एनकाउंटर: DSP देवेंद्र मिश्रा की वायरल चिट्ठी पर बोले ADG, 'आईजी लेवल के अधिकारी कर रहे हैं जांच' Image Source : TWITTER/ANI

लखनऊ: कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले में शहीद सर्किल ऑफिसर (DSP) देवेंद्र मिश्रा की वायरल चिट्ठी को लेकर उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आज कहा कि मीडिया में वायरल इस चिट्ठी के मामले की जांच आईजी लेवल के अधिकारी को सौंपी गई है। जांच में सबकुछ खुलकर सामने आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक ऑडियो क्लिप भी रिलीज की गई है लेकिन उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इसमें तत्कालीन एसएसपी, पुलिस स्टेशन इनचार्ज और सर्किल ऑफिसर के बीच बातचीत हो रही है। इसकी सत्यता की भी जांच हो रही है। अगर जरूरत पड़ी तो सर्किल ऑफिसर के कंप्यूटर की भी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार (2 जुलाई) देर रात कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हुआ था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत