1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में विधान परिषद की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, समझिए इन सीटों का समीकरण

यूपी में विधान परिषद की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, समझिए इन सीटों का समीकरण

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jan 30, 2023 11:57 am IST,  Updated : Jan 30, 2023 11:58 am IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक सदस्यों के लिए आज चुनाव हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया और शाम चार बजे तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 5 सीटों पर वोटिंग- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 5 सीटों पर वोटिंग Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक सदस्यों के लिए आज चुनाव हो रहा है। ये चुनाव 5 सीट के लिए हो रहा है, जिनमें शिक्षक एमएलसी कोटे की दो और ग्रेजुएट एमएलसी कोटे की तीन सीट है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया और शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव के नतीजे दो फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इन 5 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताक़त लगा रखी है। मतदान पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने हर निर्वाचन क्षेत्र में 594 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 234 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक पर्यवेक्षक भी तैनात किया है।

विरोधी दल के लिए 10 एमएलसी ज़रूरी

समाजवादी पार्टी के लिए ये चुनाव बहुत मायने रखते हैं, क्योंकि अभी विधान परिषद में सपा के 9 सस्स्य हैं और विधान परिषद में नेता विरोधी दल के लिए 10 एमएलसी होना ज़रूरी है। आज स्नातक कोटे की बरेली-मुरादाबाद, कानपुर और गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। साथ में झांसी, प्रयागराज और कानपुर में शिक्षक कोटे की सीट पर चुनाव हो रहा है। 

किसे होता है एमएलसी चुनने का अधिकार
आज के चुनाव में क़रीब 7 लाख वोटर अपना वोट डालेंगे। अभी सौ सदस्यों की विधान परिषद में बीजेपी के 81 एमएलसी हैं। यूपी विधान परिषद में सौ सदस्य (एमएलसी) हैं। इनमें से 36 मेम्बर विधानसभा के सदस्य यानि विधायक चुनते हैं। 36 एमएलसी निकाय सदस्य चुनते हैं। दस एमएलसी ग्रेजुएट वोटर चुनते हैं। दस एमएलसी टीचर चुनते हैं और 8 एमएलसी को गवर्नर नॉमिनेट करते हैं।

39 जिलों में डाले जा रहे वोट
आज जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

महात्मा गांधी पर 5 बार हो चुके थे हमले, छठवें में गई थी जान; बापू की हत्या पर ये बातें जरूर जानें  

लद्दाख में चीन से निपटने के लिए 'DDLJ' की रणनीति अपना रही मोदी सरकार, कांग्रेस ने कुछ ऐसे साधा निशाना
 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत