1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में मदरसों के सर्वे को लेकर मयावाती ने सरकार पर बोला हमला, पूछा कई सवाल

यूपी में मदरसों के सर्वे को लेकर मयावाती ने सरकार पर बोला हमला, पूछा कई सवाल

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 26, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Oct 26, 2022 01:41 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ट्वीट में कहा, ''सरकारें क्या इसलिए लापरवाह और उदासीन हैं कि वहां ज्यादातर गरीब व कमजोर वर्गों के बच्चे ही पढ़ते हैं?''

 बसपा सुप्रीमो मायावती- India TV Hindi
बसपा सुप्रीमो मायावती Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ :  बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से की सवाल भी पूछे हैं। मायावती ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट किए। उन्‍होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष टीम गठित करके लोगों के चंदों पर आश्रित निजी मदरसों के बहुचर्चित सर्वे का काम पूरा हुआ, जिसके अनुसार 7,500 से अधिक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे गरीब बच्चों को तालीम देने में जुटे हैं। ये मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते तो फिर इनमें दखल क्यों?'' 

मायावती ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा

बसपा सुप्रीमो ने एक अन्‍य ट्वीट में कहा, ''जबकि सरकारी मदरसा बोर्ड के मदरसों के शिक्षकों और स्टाफ के वेतन आदि के लिए बजट प्रावधान के लिए खास तौर से सर्वे कराया जाता है तो क्या उत्तर प्रदेश सरकार इन निजी मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करके उन्हें सरकारी मदरसा बनाएगी? बसपा सरकार ने 100 मदरसों को बोर्ड में शामिल किया था।'' मायावती ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, ''पहले कांग्रेस सरकार ने मदरसा आधुनिकीकरण के नाम पर वहां के छात्रों को उनकी पसंद की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें ड्राइवर, मैकेनिक, कारपेंटर आदि का प्रशिक्षण देकर छात्रों की तालीम व उन मदरसों का भी अपमान किया और अब आगे देखिए भाजपा सरकार में उनका क्या होता है?''

गरीबों के बच्चों को टारगेट करने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा, ''वैसे उत्तर प्रदेश और देश के अन्य सभी राज्यों में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ पूरी शिक्षा व्यवस्था के हालात लगातार बदतर होते चले जा रहे हैं, जो किसी से भी छिपा नहीं है। फिर भी सरकारें क्या इसलिए लापरवाह और उदासीन हैं कि वहां ज्यादातर गरीब व कमजोर वर्गों के बच्चे ही पढ़ते हैं?''

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत