1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: चोरी की नीयत से आए चोर, लोगों ने जमकर की पिटाई, एक की मौत

UP News: चोरी की नीयत से आए चोर, लोगों ने जमकर की पिटाई, एक की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 11, 2022 11:01 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 11:03 pm IST

UP News: प्रयागराज में चोरी के इरादे आए दो लोगों को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • चोरों की स्थानीय लोगों ने की पिटाई
  • दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के खुल्दाबाद के बेनीगंज में मंगलवार तड़के दो चोरों की स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया

पुलिस अधीक्षक (नगर) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह बेनीगंज क्षेत्र के बाबा मार्केट में दो लोगों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पाकी मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। 

संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली गई है: पुलिस

उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि ये लोग चोरी के इरादे से आए थे, इसलिए उनके साथ मारपीट की गई। मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान गप्पू उर्फ जहीर खान (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम मुन्ना उर्फ यूसुफ खान है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है

खुल्दाबाद थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि गप्पू और मुन्ना इतनी रात को बेनीगंज में घूम रहे थे, जबकि इनका मकान करेली में है। प्रथम दृष्टया ये चोरी की नीयत से आए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत