1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहते है ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन, तो ट्राई करें एलोवेरा फेसपैक

चाहते है ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन, तो ट्राई करें एलोवेरा फेसपैक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 02:10 pm IST

एलोवेरा से स्किन और बालों को मिलने वाले लाभ बहुत अधिक है, यह आज के समय में सौंदर्य उत्‍पादों का सिद्वांत घटक बन गया है। इसके अलावा, एलोवेरा से कटे और घावों को ठीक करने के लिए भी इसका इस्‍तेमाल किया जाता हैं। जानिए एलोवेरा फेसपैक के फायदें..

acne
acne

झुर्रियों से करें बचाव
एलोवेरा की पत्तियों में एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और ई त्वचा में लोच बनाये रखने में मदद करते है। इसलिए, यदि आप अपनी त्वचा पर एलोवेरा का उपयोग करती है तो आपकी त्‍वचा में कसाव आएगा और त्‍वचा हाइड्रेटेड बनी रहेगी।

सनबर्न में फायदेमंद
एलोवेरा में सनबर्न से आसानी से निजात पा सकते है। इसके हर्बल एक्स्ट्रैक्ट स्किन पर सुरक्षात्‍मक परत के रूप में काम करते है और साथ ही इसके एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण नमी की कमी की भरपाई करने में मदद करते हैं। इसलिए जब भी आप धूप में घर से बाहर जाएं तो एलोवेरा का रस अच्‍छी तरह से अपने चेहरे पर लगा कर जाएं।

त्‍वचा के लिए मॉश्‍चराइजर
एलोवेरा के एक्स्ट्रैक्ट मॉइस्चराइजिंग उत्पादों में इस्तेमाल किए जाते है। यह तैलीय त्‍वचा के लिए भी आदर्श माना जाता है क्‍योंकि इससे त्‍वचा चिकनी नही लगती। वह महिलायें जो मिनरल बेस मेकअप का उपयोग करती है उनकी त्‍वचा की ड्राईनस को कम करने के लिए एलोवेरा मॉइस्चर के रूप में भी कार्य करता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल