1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 40 की उम्र में भी आप हो सकते है अल्जाइमर के शिकार, ऐसे करें खुद का बचाव

40 की उम्र में भी आप हो सकते है अल्जाइमर के शिकार, ऐसे करें खुद का बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 04:43 pm IST

अल्जाइमर रोग की पहचान करने के लिए मेमोरी लॉस के लक्षणों की बजाए जैविक तरीकों पर गौर करना चाहिए। दुनिया भर में 4.4 करोड़ लोग इससे प्रभावित हैं। अल्जाइमर रोग की पहचान करने के लिए अनुसंधान पर अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं, उसके बावजूद इसका कोई प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं हो सका है। जानइए इसके बारें में सबकुछ...

alzheimer
alzheimer  

अल्जाइमर के जोखिम को कम करने के लिए टिप्स :

  • उचित वजन बनाए रखें, अपनी कमर की चैड़ाई जांचें।
  • सोच समझ कर खाएं, विटामिन युक्त सब्जियों और फलों पर जोर दें।
  • साबुत अनाज, मछली, लीन पोल्ट्री, टोफू और सेम व अन्य फलियां जैसे प्रोटीन स्रोतों से मिली स्वस्थ वसा पर ध्यान दें।
  • मिठाई, सोडा, सफेद ब्रेड या सफेद चावल, अस्वास्थ्यकर वसा, तले और फास्ट फूड, नासमझीपूर्ण स्नैकिंग जैसी अनावश्यक कैलोरी कम करें, अपनी थाली के साइज पर भी गौर करें, नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • तेज चलने के लिए हर सप्ताह ढाई से 5 घंटे का लक्ष्य रखें, जॉगिंग जैसे व्यायाम करने की कोशिश करें, अपने कोलेस्ट्रॉल, ट्रायग्लिसराइड्स, रक्तचाप और ब्लड शुगर के आंकड़ों पर भी नजर रखें।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल