1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. धन को आकर्षित करता है ये पौधा, इसके साथ आता है गुडलक और पैसा

धन को आकर्षित करता है ये पौधा, इसके साथ आता है गुडलक और पैसा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2022 01:26 pm IST,  Updated : Feb 10, 2022 01:28 pm IST

हिमालयी क्षेत्र में मिलने वाला ये पौधा वास्तु दोष समाप्त करके घर में धन और वैभव लाने में मदद करता है।

lakshmana plant - India TV Hindi
lakshmana plant  Image Source : QUORA

वास्तुशास्त्र में कई पौधों को चमत्कारी पौधे का दर्जा दिया गया है। वास्तु के अनुसार ये पौधे घर परिवार में वास्तुदोष दूर करके सकारात्मकता लाते हैं और घर में धन संपत्ति का भी कारक बनते हैं। ऐसे ही एक पौधे की आज हम बात करेंगे जिसे लक्ष्मणा पौधा कहा जाता है।

जी हां लक्ष्मी मां को प्रिय ये पौधा घर में लगाया जाए तो घर में धन की आमद बढ़ती है और परिवार की आय में भी बढोतरी होती है। ये पौधा घर में वास्तु दोष दूर करता है जिससे घर में सकारात्मकता आती है।

घर में लगाएं मयूर पंखी पौधा, चंद दिनों में चमकेगी किस्मत, खिंचा चला आएगा पैसा

इस पौधे की बात करें तो दिखने में यह बेल की तरह होता है। इस पौधे के पत्ते पान और पीपल के पत्तों की तरह चौड़े होते हैं।

कई जगह गूमा कहा जाता है और आयुर्वेद में इसे लक्ष्मण बूटी का नाम दिया गया गया है।

वास्तु में लक्षमणा के पौधे को धन लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला पौधा बताया गया है, इसे घर में लगाने से घर परिवार के लोगों की आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाती हैं और घर में धन आने लगता है। पारिवारिक आय बढ़ती है और घर में खुशहाली के साथ साथ घर का माहौल अच्छा  होता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल