1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बालाघाट में शिवलिंग पर डाली मटन की ग्रेवी, जल चढ़ाने का पात्र भी किया खराब, इलाके में हड़कंप

बालाघाट में शिवलिंग पर डाली मटन की ग्रेवी, जल चढ़ाने का पात्र भी किया खराब, इलाके में हड़कंप

 Published : Dec 12, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 01:47 pm IST

बालाघाट में शिवलिंग के ऊपर जलपात्र में मटन ग्रेवी मिलने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक शिवलिंग के ऊपर जलपात्र में मटन ग्रेवी डालने से भक्तों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने नाराजगी जताई है। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले में यह बात सामने आई कि जलपात्र से ग्रेवी नीचे शिवलिंग पर गिर रही थी। जानकारी में आया कि जल चढ़ाने की मटकी में भी मटन का मिश्रण अर्थात ग्रेवी रखी मिली है जो कि प्लास्टिक बोतल में लाकर उसमें डाली गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक योगेश नागवंशी निवासी स्नेह नगर बालाघाट को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्रा शंकरघाट की है। रोज की तरह स्थानीय निवासी गजानंद पटले अन्य साथी के साथ पहुंचे और पूजा कर रहे थे। उन्होंने शिवलिंग पर पानी के बजाय ग्रेवी गिरते हुए देखी। जिससे वे शुरू में यकीन नहीं कर सके लेकिन बाद में उन्होंने जलपात्र को देखा तो उसमें मटन की ग्रेवी रखी मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़

यह मामला एक दिन पहले का बताया जा रहा है। आशंका जताई गई कि पिकनिक मनाने आए हुए आसामाजिक तत्वों के द्वारा आस्था को ठेस पहुंचाने के मकसद से यह हरकत की गई है। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई जिसके बाद पुलिस जांच में जूट गई।  CCTV फुटेज सहित अन्य स्तर पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक योगेश नागवंशी को गिरफ्तार किया है।

शराब के नशे में की हरकत 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि बॉटनिकल गार्डन में बर्थडे पार्टी के बाद उसने बर्तन साफ करने का काम किया। उसके बाद उसने शराब पी और मटन की ग्रेवी को बोतल में रखकर शिवलिंग के जलपात्र में डाल दी, जो नीचे शिवलिंग पर गिर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

(रिपोर्ट- शौकत बिसाने)

यह भी पढ़ें-

ब्राह्मण बेटियों पर बयान के चलते IAS संतोष वर्मा पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के लिये केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी MP सरकार

बॉयफ्रेंड के घर रह रही युवती की मौत, प्राइवेट पार्ट में मिले कपड़े के टुकड़े, 6 महीने पहले पति को छोड़कर भागी थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।