1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: पालघर की कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

महाराष्ट्र: पालघर की कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

 Reported By: Suraj Ojha Written By: Mangal Yadav
 Published : Mar 05, 2024 08:02 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 11:54 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। यह आग तारापुर एमआईडीसी इलाके में लगी है।

कंपनी में भीषण आग- India TV Hindi
कंपनी में भीषण आग Image Source : INDIA TV

 महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। यह आग तारापुर एमआईडीसी इलाके में लगी है। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लगने का वीडियो सामने आया है। जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। 

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के तुंरत बाद गाड़ियों को भेजा गया। कंपनी में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

दमन में भी लगी आग

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश दमन द्वीप के इंडस्ट्रीज इलाके में आई एलका पावर नाम की कपनी में भी भीषण आग लग गई। प्लास्टिक मटीरियल होने के कारण आग ज्यादा तेज फैल गई। आग को काबू करने के लिए 6 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग बुझाने का काम यहां भी जारी है। 

बता दें कि पालघर में आग लगने की इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले आग लगने की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।