Nashik Nagar Nikay Chunav Results 2026: नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी ने जीती हैं। यहां 15 जनवरी को मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। नासिक में कुल 122 सीटें हैं और बहुमत के लिए कम से कम 62 सीटों की जरूरत होती है। बीजेपी ने इससे ज्यादा 64 सीटें हासिल की हैं। पिछले 2 चुनाव में यहां BJP की विजय पताका फहरी है। नासिक में 2 बार से BJP का मेयर है और लगातार तीसरी बार बीजेपी का ही मेयर बनेगा।
- Hindi News
- महाराष्ट्र
- Nashik Municipal Corporation Results 2026: नासिक में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, देखें रिजल्ट
Nashik Municipal Corporation Results 2026: नासिक में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, देखें रिजल्ट
नासिक महानगरपालिका चुनाव में सबसे ज्यादा 64 सीटें बीजेपी को मिली हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना दूसरे नंबर पर रही है, जिसे 32 सीटें मिली हैं।
Nashik Municipal Corporation Results 2026
-
12:00 AM (IST) Jan 17, 2026
नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजे
नासिक महानगरपालिका चुनाव 2025 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना दूसरे नंबर पर रही है। कांग्रेस को सिर्फ छह सीटें मिली हैं।
किस पार्टी को कितनी सीटें
भारतीय जनता पार्टी-64
शिवसेना-32
इंडिपेंडेंट-8
इंडियन नेशनल कांग्रेस-6
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-6
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना-5
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-1 -
5:56 PM (IST) Jan 16, 2026
सभी 122 सीटों के रुझान आए
नासिक की सभी 122 सीटों के रुझान-नतीजे आ चुके हैं। जानिए कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे है।
बीजेपी-71
शिवसेना (शिंदे)- 26
शिवसेना (यूबीटी)-15
एनसीपी अजित पवार-5
कांग्रेस-3
मनसे-1
अन्य-1 -
4:31 PM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत
नासिक में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। 122 सीटों वाली महानगर पालिका में बीजेपी के उम्मीदवार 70 सीटों पर आगे हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 35 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 9 सीटों पर बढ़त मिली है।
-
3:26 PM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
नासिक में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटें जीतती हुई नजर आ रही है। बीजेपी के समर्थन वाले उम्मीदवार 57 सीटों पर आगे हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार 40 सीट और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के उम्मीदवार 12 वार्ड में आगे हैं।
-
2:38 PM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में BJP की भारी बढ़त
नासिक के रुझानों में बीजेपी पहले नंबर पर है। वहीं, शिवसेना दूसरे नंबर पर है। शिवसेना यूबीटी यहां तीसरे नंबर पर है। वहीं, कांग्रेस चौथे नंबर पर बनी हुई है। यहां पांचवें नंबर पर अजित पवार गुट है। वहीं, अन्य उम्मीदवार उसके बाद हैं। यहां शरद पवार गुट, एमएनएस और वीबीए का खाता नहीं खुला है।
-
2:07 PM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में नहीं खुला शरद गुट का खाता
नासिक से एनसीपी के शरद पवार गुट और बहुजन विकास अघाड़ी के लिए बुरी खबर है। कुल 122 सीटों में से 119 सीटों के रुझान आ चुके हैं लेकिन यहां अब तक शरद पवार गुट और BVA का अबतक खाता तक नहीं खुला है। उनसे आगे तो अन्य उम्मीदवार हैं, जो 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-
1:40 PM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में बहुमत के करीब पहुंची BJP
नासिक में आए रुझानों से लग रहा है कि इस बार फिर से यहां बीजेपी का मेयर बन सकता है। यहां बहुमत के लिए 62 सीटों की जरूरत है और बीजेपी ने अकेले दम पर 57 पर बढ़त बना ली है। शिंदे गुट नासिक में दूसरे नंबर पर है। वह 40 सीटों पर आगे है। इसके अलावा, उद्धव गुट 12 सीटों पर आगे चल रहा है।
-
12:52 PM (IST) Jan 16, 2026
बीजेपी ने 27 सीटों पर बनाई बढ़त
नासिक महानगरपालिका चुनाव के रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अभी तक 53 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें से 27 सीटों पर बीजेपी, 11 पर शिवसेना, 4 पर कांग्रेस, एनसीपी अजित पवार गुट 3, उद्धव गुट 2 और एमएनएस 2 पर आगे हैं।
-
12:09 PM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में नहीं खुला कांग्रेस का खाता
नासिक में कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट का प्रदर्शन सुधर नहीं रहा है। रुझानों में कांग्रेस और शरद पवार गुट को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी 3 सीटों पर आगे चल रही है।
-
11:38 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में बीजेपी को 10 सीटों पर बढ़त
नासिक के रुझानों में 10 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट 7, शिवसेना यूबीटी 3, एनसीपी अजित पवार गुट 2, राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस 1 और दो अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस और शरद पवार गुट एक भी सीट पर बढ़त नहीं बना पाए हैं।
-
10:58 AM (IST) Jan 16, 2026
27 सीटों का रुझानों में BJP सबसे आगे
नासिक में 27 सीटों का रुझान आ गया है। इसमें बीजेपी 9, शिवसेना यूबीटी 7 और शिवसेना शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे हैं। वहीं, एमएनएस, एनसीपी शरद पवार गुट 1 और एनसीपी अजित पवार गुट 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। लेकिन कांग्रेस का खाता अभी तक नहीं खुला है।
-
10:42 AM (IST) Jan 16, 2026
BJP और शिंदे गुट को 5-5 पर बढ़त
नासिक महानगरपालिका चुनाव के रुझानों में बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट अब 5-5 सीटों पर आगे हैं। इसके बाद 2 उम्मीदवार अन्य सीटों पर आगे हैं। वहीं, शिवसेना यूबीटी, एमएनएस और एनसीपी अजित पवार गुट 1-1 सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को अभी तक बढ़त नहीं मिली है।
-
10:37 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में सबसे आगे अब शिवसेना
नासिक में अबतक 14 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इसमें शिवसेना 5, बीजेपी 4, शिवसेना यूबीटी 1, एमएनएस 1, एनसीपी अजित पवार गुट 1 और अन्य उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गुट का खाता अभी तक नहीं खुला है।
-
10:32 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में नहीं खुला AIMIM का खाता
शुरुआती रुझानों में अबतक वंचित बहुजन अघाड़ी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का खाता भी नहीं खुला है। इन दोनों पार्टियों ने मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया था। देखना होगा कि वोटों की गिनती पूरी होने तक ये दोनों पार्टियां कितनी सीटें जीत पाती हैं।
-
10:29 AM (IST) Jan 16, 2026
शिवसेना शिंदे गुट 1 सीट पर आगे
नासिक में अबतक कुल 5 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें 2 सीटों पर बीजेपी, 1 सीट पर शिवसेना शिंदे गुट, 1 सीट पर एनसीपी अजित गुट और एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है। एनसीपी शरद पवार गुट, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी का खाता अभी तक नहीं खुला है।
-
10:23 AM (IST) Jan 16, 2026
शुरुआती रुझानों में BJP को मिली बढ़त
नासिक के शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त मिल गई है। BJP एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं, एक सीट पर अन्य उम्मीदवार भी आगे चल रहा है। उन्हें रुझानों में बढ़त मिल गई है।
-
10:15 AM (IST) Jan 16, 2026
किन मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव?
नासिक में चुनाव, पानी सप्लाई, टूटी सड़कों, ट्रांसपोर्ट की इंतजाम, साफ-सफाई और शहरी विकास के जैसे अहम मुद्दों पर लड़ा गया है। सभी उम्मीदवारों ने इन्हीं मुद्दों पर जनता से वोट मांगे थे। आज देखना होगा कि नासिक में जनता ने किसपर भरोसा जताया है।
-
10:09 AM (IST) Jan 16, 2026
जल्द आएंगे नासिक महानगरपालिका चुनाव के रुझान
नासिक महानगरपालिका चुनाव के रुझान जल्द आने वाले हैं। यहां सभी 122 सीटों के वोटों की गिनती होनी है। यहां बहुमत पाने के लिए किसी एक पार्टी या गठबंधन को कम से कम 62 सीटें चाहिए होंगी।
-
10:03 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में वोटों की गिनती हुई शुरू
नासिक में वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती की जा रही है। इनकी काउंटिंग पूरी होने के बाद बाकी जनता के वोट गिने जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच नासिक में मतदान केंद्र पर वोटों की गिनती हो रही है।
-
9:57 AM (IST) Jan 16, 2026
परिणाम के लिए कार्यकर्ता उत्सुक
नासिक में महानगरपालिका चुनाव के परिणाम वाले दिन के मद्देनजर सभी सियासी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यालय पर इकट्टा हुए हैं। वहीं, काउंटिंग सेंटर के पास भी कार्यकर्ता मौजूद हैं जो रिजल्ट जानने के लिए उत्सुक हैं।
-
9:50 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक का परिणाम क्यों है अहम?
नासिक नगर निगमों के रिजल्ट पर सभी सियासी दलों की नजर टिकी हैं। चुनाव का परिणाम न सिर्फ स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेगा, बल्कि आने वाले वक्त में नासिक की सियासी तस्वीर पर भी प्रभाव डाल सकता है।
-
9:42 AM (IST) Jan 16, 2026
थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
नासिक में वोटों की गिनती बस थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है। यहां सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी, उसके बाद बाकी जनता के मतों की गिनती होगी। काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा कड़ी है। सिर्फ काउंटिंग एजेंट्स को मतदान गणना केंद्र के अंदर एंट्री दी गई है।
-
9:30 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में दो बार निर्दलीय भी बन चुके हैं मेयर
नासिक महानगरपालिका में निर्दलीय भी मेयर रह चुके हैं। 20 मार्च, 1995 से 17 मार्च, 1996 तक यहां निर्दलीय Uttamrao Nathuji Dhikle मेयर रह चुके हैं। उसके 1998 में फिर से निर्दलीय को मेयर बनने का मौका मिला। यहां 1998 में Ashok Namdev Dive मेयर बने थे।
-
9:22 AM (IST) Jan 16, 2026
शुरुआत में नासिक चुनाव में कांग्रेस की हुई थी जीत
नासिक में सबसे पहले नगर निगम का चुनाव 1992 में हुआ था। तब यहां कांग्रेस पार्टी का मेयर बना था। कांग्रेस नेता Shantarambapu Kondaji Vavare, 7 मार्च 1992 से 12 मार्च, 1994 तक नासिक के मेयर रहे थे। इसके अगले चुनाव में भी कांग्रेस नेता Pandit Sahdev Khaire नासिक के मेयर बने थे।
-
9:17 AM (IST) Jan 16, 2026
सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
सुबह 10 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इनमें सरकारी कर्मचारियों और अर्धसैनिक बलों के वोट होते हैं, जो उन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले थे। बाकी जनता के वोट से पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी।
-
9:12 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा
नासिक में वोटों की गिनती की तैयारी पूरी है। काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है। सुबह के 10 बजते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। नासिक में कुल 122 सीटें हैं, जिनके लिए वोटर्स ने मतदान किया है।
-
9:07 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक में इससे पहले कौन-कौन रहा मेयर?
नासिक के पिछले मेयर्स की बात करें तो यहां 13 नवंबर, 2019 से 14 मार्च, 2022 तक BJP के सतीश लक्ष्मणराव कुलकर्णी, मेयर रहे। उससे पहले 15 मार्च, 2017 से 13 नवंबर, 2019 तक Ranjana Popat Bhansi और 12 सितंबर, 2014 से 15 मार्च, 2017 तक MNS के Ashok Devram Murtadak नासिक के मेयर रहे।
-
9:01 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक महानगरपालिका में BJP का दबदबा
नगर निगम चुनाव 2017 में नासिक में BJP ने 64 सीटें जीती थीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं, शिवसेना ने 32 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा, कांग्रेस को 6, NCP को 6, राज ठाकरे की पार्टी MNS को 5 और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को 1 सीट पर जीत मिली थी।
-
8:53 AM (IST) Jan 16, 2026
नासिक महानगरपालिका चुनाव की पूरी प्रक्रिया
नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने 23 से 30 दिसंबर, 2025 तक पर्चा दाखिल किया था। फिर इसके बाद 31 दिसंबर को उनके नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। नामांकन वापस लेने की तारीख 2 जनवरी 2026 तक थी। फिर 15 जनवरी को शांतिपूर्वक तरीके से नासिक में मतदान हुआ और आज यानी 16 जनवरी को रिजल्ट घोषित होने वाला है।