1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नितिन गडकरी से मांगी गई 100 करोड़ की फिरौती, जेल से गैंगस्टर ने किया फोन

नितिन गडकरी से मांगी गई 100 करोड़ की फिरौती, जेल से गैंगस्टर ने किया फोन

 Published : Jan 15, 2023 11:25 am IST,  Updated : Jan 15, 2023 11:25 am IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। गडकरी से ये फिरौती बेलगांव जेल से फोन करके मांगी गई है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी Image Source : FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। गडकरी से ये फिरौती बेलगांव जेल से फोन करके मांगी गई है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर जयेश पुजारी ने ये धमकी दी है। पुजारी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर नितिन गडकरी को धमकी दी है। गैंगस्टर ने नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय में सुबह साढे 11 बजे से 12 बजे की बीच में तीन बार फोन करके धमकी दी है।

खुद को बताया दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य

अब जेल से फोन पर मिली धमकी के बाद नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। जांच के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम तुरंत बेलगांव के लिए रवाना कर दी गई है। वहीं कॉल आने के बाद नितिन गडकरी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही उनके घर और कार्यालय पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कॉल करने वाले ने फोन ऑपरेटर से कहा कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है और उसने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग की। उसने मांग नहीं माने जाने पर बम से मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।’’ 

पैसे पहुंचाने के लिए अपना फोन नंबर और पता भी दिया
पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले ने पैसे पहुंचाने के लिए अपना फोन नंबर और कर्नाटक का पता दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान कर ली है और उसका आपराधिक इतिहास है। उसके फोन का स्थान कर्नाटक में मिला है और अपराध शाखा को उसके द्वारा साझा किए गए पते की जानकारी दी गई है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।