1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मालिक ने परेशान किया तो कुवैत से नाव लेकर मुंबई भाग आए 3 भारतीय, मचा हड़कंप

मालिक ने परेशान किया तो कुवैत से नाव लेकर मुंबई भाग आए 3 भारतीय, मचा हड़कंप

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 06, 2024 10:05 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 10:05 pm IST

पुलिस को उस संदिग्ध नाव से 3 लोग मिले जो कि तमिलनाडु राज्य के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि कुवैत में जिस मालिक के यहां वे तीनों काम कर रहे थे।

mumbai boat- India TV Hindi
मुंबई में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप Image Source : INDIA TV

मुंबई के अति-संवेदनशील इलाकों में से एक ससून डॉक इलाके में एक संदिग्ध नाव आ जाने से हड़कंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध बोट का नाम अब्दुल्ला शरीफ है जो कि कुवैत से भारत आई है। पुलिस ने बोट को अपने कब्जे में लेकर उसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ की है।

तमिलनाडु के रहने वाले हैं तीनों शख्स

इस संदिग्ध बोट को देखने के बाद इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को उस बोट से 3 लोग मिले जो कि तमिलनाडु राज्य के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि कुवैत में जिस मालिक के यहां वे तीनों काम कर रहे थे, उसकी परेशानी से तंग आकर वे लोग नाव लेकर भाग आए हैं।

वहीं, अवैध घुसपैठ के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।