1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "D-कंपनी के नाम पर रिंकू सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी", पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले आरोपी का खुलासा

"D-कंपनी के नाम पर रिंकू सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी", पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले आरोपी का खुलासा

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 09, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 12:03 am IST

गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नाम पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से भी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

रिंकू सिंह- India TV Hindi
रिंकू सिंह Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नाम पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से भी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिंकू सिंह के वाणिज्यिक ब्रांड का काम देख रहे विनीत शाह को बुलाकर उनका बयान दर्ज किया है।

प्रचार टीम के मोबाइल फोन पर संदेश भेजा

अधिकारी ने बताया कि बिहार निवासी मोहम्मद दिलशाद नावेद (35) को इस साल एक अगस्त को मुंबई अपराध शाखा ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वह कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो से लौटा था। मुंबई अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने जीशान सिद्दीकी को धमकी वाले मेल मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। नावेद का बयान आरोपपत्र का हिस्सा है जिसमें उसने क्रिकेटर की प्रचार टीम के मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर रिंकू सिंह से पांच करोड़ रुपये मांगने की बात कही थी। 

अधिकारी ने कहा, "नावेद ने तीन संदेश भेजे थे। पहला 05 फरवरी की सुबह जिसमें उसने शुरुआत में वित्तीय मदद का अनुरोध किया था, दूसरा 09 अप्रैल को पांच करोड़ रुपये की मांग करते हुए और तीसरा संदेश 20 अप्रैल को जिसमें उसने दावा किया कि यह डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम के गिरोह के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द) की ओर से भेजा जा रहा है।" 

अधिकारी ने बताया, "मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की प्रचार टीम के अलावा आरोपी ने कुछ अन्य लोगों को भी धमकी भरे संदेश भेजे।"

वाणिज्यिक टीम ने इग्नोर कर दिए थे मेल

रिंकू सिंह के वाणिज्यिक ब्रांड का काम देख रहे विनीत शाह ने अपने बयान में बताया कि आमतौर पर वाणिज्यिक ईमेल पर औपचारिक मेल को छोड़कर अन्य मेल को अनदेखा कर दिया जाता है। लेकिन जब एईसी के अधिकारियों ने उन्हें धमकी भरे मेल के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने मेल बॉक्स चेक किया और वहां दिलशाद द्वारा भेजे गए धमकी भरे मेल पाए।

ये भी पढ़ें-

CBI की बड़ी सफलता, सऊदी अरब से वांटेड शीला कल्याणी भारत लाई गई, क्रिमिनल साजिश के मामले में थी फरार

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP पर FIR दर्ज, जांच शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।