1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर लगाई रोक, जानिए वजह

मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर लगाई रोक, जानिए वजह

 Published : Apr 09, 2021 11:54 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 11:54 am IST

 मुंबई उपनगरीय रेल के सेंट्रल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर रोक लगा दी है। सेंट्रल रेलवे ने यह कदम प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से उठाया है। 

मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर लगाई रोक, जानिए वजह- India TV Hindi
मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर लगाई रोक, जानिए वजह Image Source : FILE

मुंबई: मुंबई उपनगरीय रेल के सेंट्रल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्लेटफॉर्म टिकट बेचने पर रोक लगा दी है। सेंट्रल रेलवे ने यह कदम प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से उठाया है। इस फैसले से जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक लगी है उनमें कुर्ला एलटीटी,कल्याण जंक्शन,ठाणे, दादर,पनवेल और सीएसटी शामिल है जहां से उत्तर भारत की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें रोजाना रवाना होती हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना के कहर और पूर्ण लॉकडाउन की आशंका के बीच बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। इन दिनों बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ काफी बढ़ रही है और कोरोना के दिशा-निर्देशों का भी सही से पालन नहीं हो पा रहा था। सोशल डिस्टेंसिंग की लोग परवाह नहीं कर रहे हैं। लिहाजा सेंट्रल रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ कम करन के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।