1. होम
  2. Profile
  3. Jeff Bezos
Jeff Bezos

Jeff Bezos

जेफ बेजॉस, अमेजन के संस्‍थापक, वॉशिंग्‍टन पोस्‍ट के मालिक, दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति
दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट अमेज़न.कॉम के संस्‍थापक जेफ बेजॉस का पूरा नाम जेफरी प्रेस्टन बेजोस है। उनका जन्‍म 12 जनवरी 1964 को हुआ था। बेजॉस अमेज़न.कॉम के संस्थापक, अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अमेज़न.कॉम बोर्ड के अध्यक्ष हैं। बेजोसने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की हैं। 1986 में स्नातक होने के बाद, बेजोस ने वाल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काम किया। फिर उन्होंने फिटेल नामक कंपनी के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक नेटवर्क बनाने का कार्य किया। इसके बाद बेजोस ने बैंकर्स ट्रस्ट के लिए, वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया। बेजोस ने 1994 में, न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक सम्पूर्ण देश का भ्रमण करने के बाद, अमेज़न.कॉम की स्थापना की। बेजॉस ने कम्पनी की शुरुआत अपने गैरेज से किया। अमेज़न के साथ अपने कार्य के दम पर वे एक प्रमुख डॉट-कॉम उद्यमी और अरबपति बन गए। 2004 में, उन्होंने ब्लू ओरिजिन नामक एक मानव स्पेस फ्लाईट नामक एक स्टार्टअप कंपनी की स्थापना की।
Read more

Jeff Bezos

Advertisement
Advertisement
Advertisement