1. होम
  2. Profile
  3. Sudiksha Nirankari
Sudiksha Nirankari

Sudiksha Nirankari

सुदीक्षा निरंकारी
सुदीक्षा संत निरंकारी मिशन की प्रमुख हैं। वह संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं माता सविंदर हरदेव के निधन के बाद अगस्त 2018 में इसकी प्रमुख बनीं। अरबों रुपये की संपत्ति वाले संत निरंकारी मिशन के करोड़ों भक्त हैं। सुदीक्षा निरंकारी मिशन के तीसरे गुरु हरदेव सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं। इनकी मां सविंदर कौर मिशन की 5वीं सद्गुरु रहीं। 17 जुलाई 2018 को, सतगुरु माता सविंदर कौर ने निरंकारी मिशन के छठे गुरु के रूप में अपनी सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा को पदभार सौंपा था और इन्हें प्रमुख बनाने की घोषणा 16 जुलाई को की गई थी। आपको बता दें कि दुनिया भर के 27 देशों में संत निरंकारी मिशन है और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। बताया जाता है कि विदेशों में मिशन के 100 से ज्यादा केंद्र हैं और भारत में उनके अनुयायी लगभग हर राज्य में बड़ी संख्या में हैं। सुदीक्षा सविंदर हरदेव का जन्म 13 मार्च, 1985 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने साइकॉलोजी में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है। जून 2015 में सुदीक्षा की शादी पंचकूला सेक्टर 11 निवासी अवनीत सेतिया से हुर्इ थी। मई 2016 में कनाडा में एक हादसे में अवनीत सेतिया की मौत हो गई थी। 8 अगस्त 2017 में सुदीक्षा के साथ रमित चान्ना का विवाह हुआ है। सुदीक्षा बचपन से ही आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति मोहित थीं। पिता और पति की मृत्यु के बाद से ही सुदीक्षा मिशन की गतिविधियों में सक्रिय हो गई थीं।
Read more

Sudiksha Nirankari

  • « Prev