1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गैंगस्टरों ने मर्डर करने और AK 47 चलाने की प्रैक्टिस के लिए खुद का बना डाला शूटिंग रेज, सामने आया VIDEO

गैंगस्टरों ने मर्डर करने और AK 47 चलाने की प्रैक्टिस के लिए खुद का बना डाला शूटिंग रेज, सामने आया VIDEO

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 09, 2025 11:08 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 11:28 am IST

जहां पर खूंखार गैंगस्टर्स एक-47 चलाने की प्रैक्टिस करते थे। उस जगह का वीडियो सामने आया है। यहां देश के कोने-कोने से खूंखार गैंगस्टर्स गोली चलाने और किसी का मर्डर करने की प्रैक्टिस किया करते थे।

गैंगस्टरों का शूटिंग रेंज- India TV Hindi
गैंगस्टरों का शूटिंग रेंज Image Source : INDIA TV

राजस्थान के धौलपुर में गैंगस्टरों ने मर्डर करने और एके 47 चलाने के लिए खुद का शूटिंग रेंज बना डाला है। जहां तमाम लोगों को मारने की ट्रेनिंग दी जाती है। धौलपुर के बीहड़ में गैंगस्टर के शूटिंग रेंज का वीडियो सामने आया है। 

एकदम फिल्मी अंदाज में बनाया शूटिंग रेंज

इस वीडियो में साफ दिख रहा कि कैसे पहाड़ को काटकर फिल्मी अंदाज में शूटिंग रेंज को बनाया गया है। देश के तमाम गैंगस्टर इसी शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करते थे। यहीं से वह अपने गैंग पर कमांड भी रखते थे। 

ऐसे हुआ शूटिंग रेंज का खुलासा

हाल ही में धौलपुर के डकैत जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल को जयपुर में एके-47 दिलाने में मदद करने वाले आरोपी शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को एजीटीएफ ने उसे अरेस्ट किया है। इसके बाद गैंगस्टरों के शूटिंग रेंज का खुलासा हुआ है।

आरोपी शिवराज सिंह गिरफ्तार
Image Source : INDIA TVआरोपी शिवराज सिंह गिरफ्तार

आनंदपाल गैंग से जुड़ा हुआ था सोनू चंबल

जांच में सामने आया कि चंबल का हिस्ट्रीशीटर रामदत्त उर्फ सोनू चंबल पूर्व में आनंदपाल गैंग से जुड़ा हुआ था। उसने बदमाशों को प्रैक्टिस करवाने के लिए बीहड़ में खुद की एक फायरिंग रेंज बना रखी है। 

इन हत्याकांड में शामिल शूटर भी कर चुके हैं प्रैक्टिस

यहां पर गोगामेड़ी हत्याकांड का शूटर रोहित राठौड़ और राजू ठेहट हत्याकांड के शूटर प्रैक्टिस कर चुके हैं। इनके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर-29 में ब्लास्ट करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश विजय ने भी यहीं प्रैक्टिस की और जेल से फरार होने के बाद यहीं आया था। 

सभी तरह के हथियार चलाने की दी जाती थी ट्रेनिंग

हरियाणा के यमुना नगर में हुए मर्डर के आरोपियों ने भी इसी शूटिंग रेंज में ट्रेनिंग ली थी। रामदत्त सभी तरह के हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग देता था। यहां पर एक से बढ़ कर एक गैंग्स्टर हथियार चलाने की प्रैक्टिस करते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।