1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Politics: क्यों जानबूझकर असेंबली सेशन कंटिन्यू रखा? CM अशोक गहलोत ने बताई वजह

Rajasthan Politics: क्यों जानबूझकर असेंबली सेशन कंटिन्यू रखा? CM अशोक गहलोत ने बताई वजह

 Published : Sep 19, 2022 06:47 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 06:47 pm IST

Rajasthan Politics: जुलाई 2020 में विधानसभा सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज म‍िश्र ने तीन बार लौटा दिया था। इसकी ओर इशारा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि पिछली बार राज्यपाल महोदय को इन्‍होंने मजबूर कर दिया।

Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot Image Source : PTI

Highlights

  • बीजेपी का बस चले तो कभी सरकार गिरा दे- अशोक गहलोत
  • विधानसभा सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल तीन बार लौटा दिया था

Rajasthan Politics: राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भाजपा वालों की राजस्‍थान में चलने नहीं दी वरना इनका बस चले, तो कभी भी उनकी सरकार गिरा दें। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि अब झारखंड में प्रयास (सरकार गिराने का) हो रहा है। गहलोत ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘मैं बार-बार कह रहा हूं कि बीजेपी ने देश में खरीद-फरोख्त का नया मॉडल पेश किया है। राज्य सरकारें गिरा रहे हैं...पहले अरुणाचल प्रदेश, कनार्टक, फिर मध्य प्रदेश, महाराष्‍ट्र अब इनकी दृष्टि कई जगह पर है...झारखंड में भी प्रयास कर रहे है।’’

BJP विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में दिया धरना

भाजपा विधायकों ने व‍िधानसभा सत्र का सत्रावसान किए बिना सदन की बैठक दुबारा बुलाए जाने पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के कार्यालय में धरना द‍िया। गहलोत ने इस बारे में कहा कि ये (भाजपा विधायक) विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में धरना दे रहे हैं, लेकिन इनसे पूछो कि ये नौबत क्यों आ रही है? विधानसभा (की बैठक) निरंतर क्‍यों रखी गई..? उन्होंने कहा कि वे राज्‍य सरकारें गिरा रहे हैं जैसे कि पहले अरुणाचल प्रदेश और कनार्टक फिर मध्‍यप्रदेश, महाराष्ट्र...अब इनकी दृष्टि कई जगह पर है, झारखंड में भी प्रयास कर रहे हैं।

'हमने इनकी चलने नहीं दी वरना इनका बस चले तो ये तो कभी भी सरकार गिरा दें'
जुलाई 2020 में विधानसभा सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज म‍िश्र ने तीन बार लौटा दिया था। इसकी ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा कि पिछली बार राज्यपाल महोदय को इन्‍होंने मजबूर कर दिया। उन्होंने कैबिनेट विधानसभा बुलाने के लिए आग्रह करती है तो राज्यपाल को विधानसभा बुलानी पड़ती है, तब राज्यपाल के खिलाफ इतने आलेख लिखे गए कि इतना इतिहास में कभी नहीं हुआ। गहलोत ने कहा, ‘‘हमने जानबूझकर व‍िधानसभा की बैठक निरंतर रखी, हमने तो इनकी चलने नहीं दी वरना इनका बस चले तो ये तो कभी भी सरकार गिरा दें।’’

'धरना देकर नाटक कर रहे हैं बीजेपी विधायक'
गहलोत ने कहा कि विधानसभा की बैठक न‍िरंतर जारी रखने का नुकसान भी हमें हुआ, क्‍योंकि हम कई अध्‍यादेश लाते, लेकिन ला नहीं पाए, लेकिन आज ये धरना देकर नाटक कर रहे हैं। गोवंश में लंपी चर्म रोग को लेकर मुख्‍य विपक्षी दल भाजपा द्वारा सरकार को घेरे जाने पर गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि लम्पी चर्म रोग से गायों की जान कैसे बचे, लेकिन टीका और दवाएं भारत सरकार देगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वह भारत सरकार से मांग कर रहे हैं कि इसको राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।