Udaipur Chunav Result: राजस्थान की उदयपुर सीट पर भाजपा के ताराचंद जैन ने जीत दर्ज की है, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गौरव वल्लभ को हरा दिया है। इस सीट से भारत आदिवासी पार्टी ने तुलसीराम गामेटी, आप ने मनोज लबाना, बहुजन समाज पार्टी ने राजकुमार यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। बता दें कि इस सीट पर 4 उम्मीदवर निर्दलीय हैं। वहीं कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
Related Stories
राजस्थान में भाजपा की सरकार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुबह 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती की गई और इसके बाद अब ईवीएम मशीनों के वोटों की काउंटिंग हुई। प्रदेश में इस बार कुल 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई थी। राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहले कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन जीत भाजपा को मिली।