1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holashtak 2025 Date: इस दिन से शुरू होने वाला है होलाष्टक, जान लीजिए इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Holashtak 2025 Date: इस दिन से शुरू होने वाला है होलाष्टक, जान लीजिए इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 01, 2025 08:18 pm IST,  Updated : Mar 01, 2025 08:18 pm IST

Holashtak 2025 Niyam: होलाष्टक में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने से जीवन में कई तरह की बाधाएं आती है। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

होलाष्टक 2025- India TV Hindi
होलाष्टक 2025 Image Source : INDIA TV

Holashtak 2025: हिंदू धर्म में होलाष्टक को शुभ नहीं माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के समय कोई भी शुभ कार्य करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कहा जाता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए काम को करने से बहुत सी बाधाएं उत्पन्न होती हैं। होलाष्टक में कोई भी शुभ कार्य करना पूर्ण रूप से वर्जित होता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल होलाष्टक कब से शुरू हो रहा है। 

होलाष्टक 2025 डेट

हर साल फाल्गुन माह कि शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन लगता है। बता दें कि होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है। पंचाग के मुताबिक, इस साल होलाष्टक 7 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। होलाष्टक का समापन 13 मार्च यानी होलिका दहन के दिन होगा। 

होलाष्टक में क्या काम नहीं करना चाहिए?

  • होलाष्टक के दौरान शादी-विवाह, सगाई और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
  • होलाष्टक में नया घर, भूमि, वाहन और पैसों का निवेश आदि कार्य नहीं करने चाहिए।
  • होलाष्टक के दौरान मुंडन, नामकरण भी नहीं करना चाहिए। 
  • होलाष्टक में दुकान या कोई नया बिजनेस की शुरुआत भी नहीं करना चाहिए। 

होलाष्टक के दौरान क्या काम करना चाहिए?

  • होलाष्टक में गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। 
  • होलाष्टक के दौरान पूजा और जप कराना शुभ माना जाता है। 
  • होलाष्टक में विष्णु सहस्रनाम, हनुमान चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। 
  • होलाष्टक के दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

होली 2025 कब है?

हर फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस साल होली का त्यौहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

भारत में इन स्थानों पर नहीं मनाई जाती होली, कारण जान हो जाएंगे हैरान

Holika Dahan 2025: कब करना रहेगा होलिका दहन, कितना मिलेगा समय? जानें सही टाइम और मुहूर्त

Holi 2025: इस बार चंद्र ग्रहण के साए में मनाई जाएगी होली, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा बुरा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म