Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 11 March 2025: मूलांक 3 वालों की आज बढ़ सकती है इनकम, जानें आपके भाग्य में क्या लिखा है, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 11 March 2025: मूलांक 3 वालों की आज बढ़ सकती है इनकम, जानें आपके भाग्य में क्या लिखा है, पढ़ें अंक ज्योतिष

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Mar 11, 2025 06:30 am IST, Updated : Mar 11, 2025 06:30 am IST

Numerology 11 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (11 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 11 March 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।  आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
  • मूलांक 2- आज आपके लिए शादी का अच्छा रिश्ता मिल मिलेगा, बात फाइनल हो जाएगी।
  • मूलांक 3- नौकरी करने वाले लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा।
  • मूलांक 4- अगर आप आर्ट की फील्ड में रुचि रखते हैं, तो आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 5-  पारिवारिक जीवन में आपको बड़ा फैसला लेना पड़ेगा, जीवनसाथी का साथ हमेशा बना रहेगा।
  • मूलांक 6- स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
  • मूलांक 7- आज का दिन अच्छा रहेगा। न्यायिक मामले में आज थोड़े उलझ सकते हैं।
  • मूलांक 8- आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे, जिससे अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।
  • मूलांक 9- अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Bhaum Pradosh Vrat: 11 मार्च को रखा जाएगा भौम प्रदोष का व्रत, भगवान शिव को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में न डालें ये चीजें, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद, जानें होली की अग्नि में क्या चढ़ाना चाहिए

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement